व्हाट्सएप पर दो सूचियां वायरल होने से मप्र के नर्सिंग अफसरों में खलबली

Updated on 19-06-2026 11:12 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग' कर डाली।

विभाग में नर्सिंग अफसरों के तबादले क्या हुए, पर्दे के पीछे सक्रिय कुछ 'शातिर दिमागों' ने असली सूची के समानांतर एक ऐसी फर्जी ट्रांसफर लिस्ट बाजार में तैरती कर दी, जिसे देखकर खुद विभाग के बड़े अफसर और तबादला पाए कर्मचारी सिर पकड़कर बैठ गए हैं।

दोनों सूचियां इंटरनेट मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में इस कदर तूफान मचा रही हैं कि लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि सच कौन सा है और झूठ कौन सा।

असली में 329 नाम, फर्जी में 11 'वीआईपी' एक्स्ट्रा

जालसाजी का लेवल इतना परफेक्ट है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए।
शब्दावली और दस्तखत बिल्कुल कॉपी: असली सूची और फर्जी सूची की ड्राफ्टिंग में एक पूर्णविराम का भी अंतर नहीं है। फर्जी लिस्ट भी बकायदा आयुक्त धनराजू एस के नाम से ही जारी दिखाई गई है।
आखिरी पन्नों पर हुआ खेल: शातिरों ने असली सूची के 329 नामों में से कुछ को हटाया और अपने हिसाब से 11 अतिरिक्त नाम जोड़कर कुल 340 नामों की भारी-भरकम 'फर्जी लिस्ट' तैयार कर दी।

असमंजस में नर्सिंग अफसर

इस फर्जीवाड़े के बाद से चिकित्सा शिक्षा विभाग के गलियारों में गजब का कौतूहल है। जिन नर्सिंग अधिकारियों के नाम इस तथाकथित लिस्ट में हैं, वे भारी तनाव और असमंजस में हैं। वे बार-बार वल्लभ भवन और संचालनालय के चक्कर काट रहे हैं ताकि यह कन्फर्म हो सके कि उन्हें सचमुच नई पोस्टिंग पर बोरिया-बिस्तर समेटना है या यह सिर्फ किसी की शरारत है।

जांच में जुटा विभाग

विभागीय सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग अब उन 'अदृश्य' कंप्यूटर ऑपरेटरों और बिचौलियों की तलाश में साइबर सेल की मदद ले रहा है, जिन्होंने इस पूरी सूची को मॉर्फ किया है।
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि फर्जी सूची में जिन कर्मचारियों के नाम 'अतिरिक्त' तौर पर जोड़े गए हैं, यह उन्हीं में से किसी की या उनके करीबियों की हरकत हो सकती है, जो मनचाही जगह ट्रांसफर की आस में इस हद तक आगे निकल गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.