भोपाल में ढाबे पर बुलाकर पांच लाख की अड़ी डाली, न देने पर चांटा मारकर लूटी कार

Updated on 04-07-2026 12:31 PM

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के लिए बुलाया। उससे पांच लाख रुपये की अड़ीबाजी की और फिर रकम न देने पर लौटते समय मनुआभान टेकरी के पास उसके साथ मारपीट कर कार लूट ली। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पंचवटी कालोनी निवासी सौरव सीतलानी (27) का क्षेत्र में व्यवसाय है।

गुरुवार देर रात उसके परिचित आदित्य ने फोन कर उसे परवलिया स्थित एक ढाबे पर भोजन के लिए बुलाया। वहां आदित्य के साथ बाबर उर्फ मंडी, मोइन और गुफरान भी मौजूद थे। सभी ने साथ में खाना खाया और तड़के करीब तीन बजे एक ही कार से वापस भोपाल के लिए रवाना हुए।

रास्ते में मनुआभान टेकरी के पास आदित्य ने सौरव से कहा कि उसे अपने एक दोस्त से मिलना है और कार रोकने के लिए कहा। जैसे ही सौरव ने वाहन रोका, चारों आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसी दौरान बाबर उर्फ मंडी ने सौरव को थप्पड़ मार दिया और कार की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपितों ने उसे धक्का देकर कार से नीचे उतार दिया और उसकी टाटा टियागो कार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपित बाबर उर्फ मंडी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों और लूटी गई कार की तलाश में जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.