'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की हाल ही शादी हुई। शादी बेहद निजी तरीके से हुई, और अब उसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। स्वरा की शादी में कैफी और हमजा शबरी ने परफॉर्म किया था, और उन्होंने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। यह शादी बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में हुई थी। वायरल वीडियोज देख यूजर्स ने शैलेश लोढ़ा से जेठालाल के बारे में पूछना शुरू कर दिया।बेटी स्वरा की शादी में शैलेश लोढ़ा भी गाते और डांस करते नजर आए। उन्होंने जमकर इंजॉय किया। सामने वीडियोज आए, तो फैंस अपनी एक्साइटमेंट रोक नहीं सके, पर जेठालाल के बारे में पूछने से भी नहीं चूके।फैंस ने पूछा- जेठालाल कहां हैं?
एक फैन ने लिखा, 'जेठालाल कहां है?' एक और ने लिखा, 'दोस्ती का गाना, पर जेठालाल गायब है।' एक फैन बोला, 'दिलीप जोशी को भी यहीं होना चाहिए था।' वैसे बता दें कि सिर्फ जेठालाल यानी दिलीप जोशी ही नहीं, बल्कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का कोई भी कलाकार शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में नजर नहीं आया।
शैलेश लोढ़ा ने बताया था क्यों छोड़ा था 'तारक मेहता'
शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। वह 14 साल तक इस शो का हिस्सा रहे। बाद में उनकी जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ने ली। शैलेश लोढ़ा ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में 'तारक मेहता' छोड़ने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। साथ ही जब पता चला कि वह दूसरे शो का हिस्सा बन रहे हैं, तो उनकी बेइज्जती की थी। शैलेश ने बताया था कि सब टीवी के एक स्टैंड अप शो 'गुड नाइट इंडिया' का हिस्सा बनने पर असित मोदी ने उन्हें फोन किया और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया था। यह उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ।
शैलेश लोढ़ा की बेटी क्या करती है, कौन है पत्नी?
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की बात करें, तो वह एक्टिंग और शोबिज की दुनिया से दूर हैं। वह लाइमलाइट में भी नहीं रहतीं। हालांकि, वह पेशे से एक लेखिका हैं। स्वरा ने मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर 54 Reasons Why Parents Suck! नाम की किताब भी लिखी।