सेवा शिविर के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीण शासकीय कार्यों और योजनाओं का लेवें लाभ : कलेक्टर छिकारा

Updated on 17-04-2026 11:49 AM

जगदलपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोहांडीगुड़ा विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत एरपुण्ड के मालेवाही में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदमा कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन उपस्थित रहे ।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि नक्सलमुक्त क्षेत्र में अब ग्रामीणों को सभी प्रकार शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से शासकीय कार्यों और योजनाओं का लाभ ग्रामीणजन जरूर लेवें। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संवाद किया और उनके सुझाव, समस्या को भी सुना।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया, वहीं कुल 608 आवेदन प्राप्त हुए, मौके पर 492 का निराकरण किया गया जबकि लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्व सहायता समूह को ईट निर्माण मशीन, केसीसी कार्ड, आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि, कोटवार नियुक्ति पत्र, नवीन राशन कार्ड, वन विभाग चक्रीय निधि से महिला समूह को सहायता राशि, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि का वितरण किया गया। 

शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन विभाग, मछलीपालन विभाग के हितग्राहियों को सामग्री, चेक, स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म भी किया गया। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर विपिन दुबे, एसडीएम नीतीश वर्मा, जनपद सीईओ धनेश्वर पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.