भोपाल में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, पात्रता परीक्षा के विरोध में उतरे 50 हजार कर्मचारी

Updated on 20-04-2026 01:21 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद कर्मचारियों, खासकर शिक्षकों ने अपनी एकजुटता और ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल में शनिवार को 50 हजार से अधिक शिक्षक एकत्रित हुए और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध किया।

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति भी तय की गई। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों के अनुभव के बावजूद उन पर नई परीक्षा थोपना अन्यायपूर्ण है।

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा आंदोलन

शिक्षकों का यह आंदोलन सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें महाराष्ट्र के एक शैक्षणिक संस्थान से जुड़े मामले में पात्रता परीक्षा को अनिवार्य करने की बात कही गई थी। इसी आदेश के विरोध में प्रदेशभर में शिक्षक लामबंद हो गए हैं और अलग-अलग जिलों में ज्ञापन देकर अपना विरोध जता रहे हैं।

सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस मामले का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के प्रदेश संयोजक जगदीश यादव ने कहा कि सरकार से मांग की जाएगी कि वह केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करवाए, ताकि शिक्षकों के हित सुरक्षित रह सकें।

अनुभवी शिक्षकों पर परीक्षा थोपना अपमान

शिक्षकों का तर्क है कि उनकी भर्ती उस समय के प्रचलित नियमों के अनुसार हुई थी, जब शिक्षा का अधिकार कानून लागू नहीं हुआ था। ऐसे में अब भूतलक्षी प्रभाव से पात्रता परीक्षा लागू करना पूरी तरह गलत है। 25 से 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर करना उनके सम्मान के खिलाफ है।

सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर

इस मुद्दे को लेकर शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। राज्य सरकार भी शिक्षकों के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है और उसने भी पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। शिक्षकों ने मांग की है कि लोक शिक्षण संचालनालय और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी पात्रता परीक्षा संबंधी आदेश तुरंत निरस्त किए जाएं, ताकि हजारों शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित रह सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.