सावन के पहले सोमवार भोरमदेव पदयात्रा में सर्व यादव समाज ने लगाया सेवा स्टॉल
Updated on
04-08-2026 07:06 PM
कबीरधाम। सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्ति का सराबोर सैलाब बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक की 18 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर हज़ारों शिवभक्त रवाना हुए। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच गूंजते इस माहौल में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सर्व यादव समाज कबीरधाम ने एक अनूठी और प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु के मार्गदर्शन और युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ सर्व यादव समाज के द्वारा भोरमदेव मार्ग पर पहली बार सेवा स्टॉल का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ हज़ारों पदयात्रियों को जल और फल वितरित कर उनकी थकान को दूर किया गया।
राजनेताओं और अधिकारियों ने पहुँचकर बढ़ाया उत्साह युवाओं के इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण की गूँज शासन प्रशासन के गलियारों तक पहुँची। शिविर में शामिल होने और शिवभक्तों की सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के कई नामचीन राजनेता और आला अधिकारी भोरमदेव पहुँचे।
सेवा स्टॉल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ पूरे जिले के वरिष्ठ राजनेता एवं प्रबुद्ध जनों की भागीदारी रही। छत्तीसगढ़ शासन के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने भी स्टॉल पर पहुँचकर युवाओं के इस कार्य की प्रशंसा की।
इस धार्मिक और सामाजिक महाकुंभ आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, राज परिवार के युवराज मैकलेश्वर राज, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि मनीराम साहू, पूर्व पार्षद संतोष यादव, कवर्धा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल और विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव का भोरमदेव सेवा स्टॉल पर उपस्थित थे। अतिथियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों की पीठ थपथपाई।
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08 सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…