मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगों के लिए उम्मीद और सहारे का केंद्र

Updated on 04-08-2026 07:02 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां पहुंचने वाले नागरिकों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल रही है।
इसी क्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम गिरहलडीह, पोस्ट लोधमा निवासी श्रीमती रामपति बाई ने अपनी श्रवण बाधित पुत्री दीपिका कुमारी के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि कान से कम सुनाई देने के कारण उनकी पुत्री की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दीपिका कुमारी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पतराटोली, विकासखंड दुलदुला में कक्षा 9वीं की छात्रा है।आवेदन प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पश्चात समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुलदुला के माध्यम से छात्रा को शीघ्र श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

श्रवण यंत्र मिलने के बाद दीपिका कुमारी ने बताया कि पहले कक्षा में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषय स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देते थे, जिससे पढ़ाई में कठिनाई होती थी। अब श्रवण यंत्र मिलने के बाद वह शिक्षकों की बातें अच्छी तरह सुन और समझ पा रही दीपिका कुमारी और उनकी माता श्रीमती रामपति बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ और छात्रा के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजन सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी मामलों में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। इससे पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच रहा है और शासन के प्रति आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.