कलेक्टर ने सभी कृषि और पशुधन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के निर्देश दिए

Updated on 09-04-2026 01:16 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागों के योजनाओं का क्रमवार, विकासखंडवार रिपोर्ट लेते हुए सभी अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के निर्देश दिए। सभी हितग्राहियों के लोन आवेदन को बैंक अधिकारी और हितग्राही से पूछकर उसकी सत्यता की जानकारी लेकर पूरी कोशिश करें कि योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को मिलें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इन्द्रजीत बर्मन, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ महेन्द्र पांडेय, एन पी ओगरे सहित मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।  कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के छूटे किसानों को आधार सीडिंग, भूमि सीडिंग एवं ईकेवायसी का अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करें। पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कृषि मैदानी अधिकारी स्वयं लें और सभी किसान को भी लाभ दिलाने मेहनत कर प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना हितग्राहियों को बिजली बिल से मुक्ति के उद्देश्य को पूरा करता है। सभी अधिकारियों की फील्ड में उपस्थिति दिखनी चाहिए। तय तिथि और समय में जाकर कृषक चौपाल में किसानों से मिलें और पीएम किसान सम्मान निधि, ईकेवायसी, खाद बीज की उपलब्धता, वनाधिकार पत्र आदि योजनाओं के संबंध में किसानों के मन में उत्पन्न शंका का समाधान करें ताकि उन्हें जनदर्शन जैसे कार्यक्रम में अनावश्यक आना न पड़े। सभी किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में मछली की खपत को ध्यान में रखते हुए छिंद के हेचरी को दुरूस्त कर मत्स्य बीज बढ़ाने और मनरेगा में डबरी निर्माण के बाद वहां मछली पालन को बढ़ावा देने कलेक्टर ने मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के मोबाइल वेन के रूट चार्ट, डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ, पशु जनगणना, जिले में कृत्रिम गर्भाधान, गौधाम, गोशाला, दूध उत्पादन की जानकारी लेते हुए जिले के गौधाम और गोशाला में गायों की देखरेख, पेयजल, चारा को सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में पशुपालकों के आय बढ़ाने पशुपालन विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को कृत्रिम गर्भाधान बढ़ाने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.