बीजापुर में बहिष्कार या दबाव डालने की नोटंकी...

Updated on 24-04-2026 04:52 PM
बीजापुर। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस घटनाक्रम ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते टकराव को उजागर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, बैठक से कुछ दिनों पहले पंचायत सचिवों के तबादले को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पर दबाव बनाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि कुछ जनप्रतिनिधि अपने मनपसंद सचिवों की पदस्थापना चाहते थे। हालांकि, हाल ही में पदस्थ नवनियुक्त आईएएस अधिकारी ने इस दबाव को मानने से इनकार कर दिया।आईएएस अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि “तबादले केवल नियमों और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर ही किए जाएंगे, किसी प्रकार के दबाव में नहीं।” इस रुख के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

बताया जाता है कि इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने अधिकारी से दुर्व्यवहार भी किया,  इसी मामले के चलते सामान्य सभा की बैठक की कार्यवाही प्रभावित हुई, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।

उठ रहे हैं गंभीर सवाल
क्या पंचायत सचिवों के तबादलों में हस्तक्षेप की कोशिश की जा रही थी?
क्या पारदर्शिता और नियमों के पालन से कुछ जनप्रतिनिधि असहज हैं?
या फिर यह महज राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है?

प्रशासनिक सख्ती बनी मिसाल
विशेषज्ञों का मानना है  इस मामले में सीईओ का स्पष्ट और नियम आधारित रुख प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में सकारात्मक संकेत है। यदि इस तरह की सख्ती बनी रहती है, तो पंचायत स्तर पर कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सकती है।

खुले मंच से भागना क्यों?
सूत्र बताते हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सदस्यो ने इस मुद्दे पर सामान्य सभा में चर्चा करने के बजाय सीईओ को अपने कक्ष में बुलाने का प्रयास किया। लेकिन आईएएस अधिकारी ने साफ इनकार करते हुए कहा कि चर्चा सार्वजनिक रूप से सामान्य सभा कक्ष या उनके कार्यालय में ही होगी। यह रुख न सिर्फ पारदर्शिता बल्कि जवाबदेही का भी संकेत देता है।

सिस्टम पर उठते बड़े सवाल
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा दबाव बनाकर निर्माण और सप्लाई कार्य अपने करीबी पेटी ठेकेदारों को दिलाने की कोशिशें भी की जा रही हैं। ऐसे में एक निष्पक्ष अधिकारी का सख्त रुख कई लोगों के लिए असहज होना स्वाभाविक माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
दुर्ग-भिलाई, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
 16 June 2026
सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की मंजूर राशि का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है और यह प्रदेश की दहलीज पर आकर अटक गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के…
 16 June 2026
कोरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के…
 16 June 2026
जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह…
 16 June 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम पंचायत निवासी संतराम चौहान…
 16 June 2026
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…
 16 June 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का…
 16 June 2026
बेमेतरा। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नैनो यूरिया…
Advt.