स्कूल से जारी होने वाली अंकसूची कहलाएगी ‘प्रगति पत्रक:प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के बच्चों को मिलेंगी दो-दो अंकसूची

Updated on 04-04-2026 11:45 AM
कवर्धा, छत्तीसगढ़ में इस बार भी 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड की तर्ज पर आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करने को लेकर शिक्षा विभाग ने एक अजीबोगरीब नियम बनाया है। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा, जब इन दोनों कक्षाओं के बच्चों को दो-दो अंकसूची (मार्कशीट) दी जाएंगी।

इसमें एक अंकसूची स्कूल से और दूसरी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय से जारी होगी। डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल से मिलने वाली अंकसूची को ‘प्रगति पत्रक’ कहा जाएगा। यह पत्रक स्कूलों में पहले ही भेजे जा चुके हैं, जिन्हें शिक्षकों को हाथ से भरना होगा। वहीं, दूसरी अंकसूची डीईओ कार्यालय से कंप्यूटराइज्ड जारी होगी।

इसमें अर्धवार्षिक परीक्षा का 30 प्रतिशत और वार्षिक परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज देकर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

डबल अंकसूची को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। कवर्धा जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रवंशी ने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह अव्यावहारिक है। इससे शासन को दोहरा आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही, 6 फोल्ड वाले लंबे-चौड़े प्रगति पत्रक को हाथ से भरना शिक्षकों के लिए भारी सिरदर्द बन गया है। शिक्षकों का तर्क है कि जब एक कंप्यूटराइज्ड मार्कशीट मिलनी ही है, तो दूसरी हाथ से भरी मार्कशीट का क्या औचित्य? इससे बच्चों और पालकों में भी भ्रम की स्थिति पैदा होगी।

राज्य स्तर से मिले हैं प्रगति पत्रक: डीईओ

डीईओ एफआर वर्मा ने बताया कि सभी सरकारी स्कूल में कक्षा एक से 8वीं तक की प्रगति पत्रक राज्य स्तर से मिली है, जिसे स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी। 5वीं व 8वीं की परीक्षा केंद्रीकृत हो रही। इन दोनों कक्षा के लिए कम्प्यूटराइज्ड अंकसूची हमारे कार्यालय से जारी होगी। स्कूलों की अंकसूची प्रगति पत्रक मानी जाएगी। हमारे कार्यालय से जारी अंकसूची की मान्यता रहेगी।

बीते साल डीईओ कार्यालय से सिर्फ एक अंकसूची दी गई थी शिक्षकों के अनुसार बीते साल कक्षा 5व 8वीं परीक्षा के बाद सिर्फ एक ही अंकसूची डीईओ कार्यालय से जारी हुई थी। इस कारण कोई भी असमंजस की स्थिति नहीं बनी। इसके अलावा पहली से चौथी व 6 से 7वीं तक के लिए प्रगति पत्रक दिया गया था।

इस साल कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 से 25 मार्च तक चली है। 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल तक होगी। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन दूसरे ब्लॉक में होगा। सोमवार 30 मार्च से कबीरधाम जिले के कक्षा 5वीं की उत्तर पुस्तिका की जांच शुरू हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.