वित्त प्रशिक्षण संस्थान को मंजूरी देगी मोहन कैबिनेट

Updated on 07-04-2026 11:48 AM
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में राजधानी भोपाल में फाइनेंस प्रशिक्षण शोध संस्थान’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही किसानों के हित में चना और मसूर की एमएसपी पर खरीदी को भी स्वीकृति दी जा सकती है।

बैठक में वित्त विभाग के प्रस्ताव पर भोपाल में ‘वित्त प्रशिक्षण शोध संस्थान’ की स्थापना को लेकर चर्चा होगी। प्रस्ताव के मुताबिक, संस्थान की जिम्मेदारी वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों को सौंपी जाएगी, जिससे प्रशिक्षण और रिसर्च को मजबूत किया जा सके।

गेहूं खरीदी की रणनीति पर मंथन

बैठक में गेहूं खरीदी को लेकर भी मंत्रियों के साथ चर्चा होगी। खासतौर पर इसी सप्ताह शुरू होने वाली संभागवार खरीदी व्यवस्था और उसकी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

किसानों के लिए दाल खरीदी पर निर्णय

कैबिनेट में चना और मसूर की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस फैसले को किसानों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें फसल का उचित दाम मिल सके।

सिंचाई परियोजना भी एजेंडे में

मंदसौर जिले की कातन सिंचाई परियोजना का प्रस्ताव भी बैठक में आएगा। इस परियोजना के जरिए क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.