रायपुर कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

Updated on 04-08-2026 07:06 PM

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की यातायात शाखा ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ अपराध नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वाहन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी के चलते पिछले एक महीने में 9 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यातायात पुलिस केवल ट्रैफिक प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी जवानों को भविष्य में भी इसी समर्पण और सतर्कता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस कमिश्नर के निर्देशों का मिला परिणाम
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पूर्व में यातायात अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए थे कि बिना नंबर प्लेट, मुड़ी हुई नंबर प्लेट, संदिग्ध अथवा लावारिस वाहनों की गंभीरता से जांच की जाए और तकनीकी माध्यमों से उनका सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर संबंधित थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए थे।

इन निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस ने लगातार वाहन चेकिंग, पेट्रोलिंग और मोबाइल एप आधारित तकनीकी जांच की, जिसके परिणामस्वरूप अलग-अलग 9 मामलों में 9 चोरी के वाहन बरामद किए गए।

संदिग्ध वाहनों की जांच से खुले चोरी के मामले
26 जुलाई को वीआईपी चौक पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस ने मुड़ी हुई नंबर प्लेट और पीछे नंबर प्लेट विहीन एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। मोबाइल एप और चेचिस नंबर के आधार पर जांच करने पर वाहन गरियाबंद जिले से चोरी होना पाया गया। आरोपी और वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए तेलीबांधा थाना पुलिस के हवाले किया गया।

इसी तरह 31 जुलाई को डुमरतराई स्थित सब्जी मंडी के पास बिना नंबर प्लेट की लावारिस मोटरसाइकिल मिलने पर चेचिस नंबर से जांच की गई। वाहन टिकरापारा क्षेत्र से चोरी होना पाया गया, जिसके बाद उसे संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

हथियार लेकर घूम रहे तीन संदिग्ध भी पकड़े
वाहन बरामदगी के अलावा पिछले 15 दिनों में यातायात पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में चाकू और अन्य धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन संदिग्धों को पकड़कर संबंधित थानों के सुपुर्द किया। इन मामलों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

तकनीक और टीमवर्क से बढ़ी कार्यक्षमता
पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने कहा कि आधुनिक तकनीक, मोबाइल एप आधारित सत्यापन और प्रभावी टीमवर्क के कारण यातायात पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यातायात पुलिस केवल सुगम यातायात व्यवस्था ही नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

सम्मान समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रमेश येरेवार सहित यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.