जिम्बाब्वे दौरे के बाद शायद ही टीम इंडिया में नजर आएंगे ये 3 खिलाड़ी, एक की तो डेब्यू सीरीज हो सकती है आखिरी

Updated on 27-07-2026 03:37 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में कई युवा चेहरे नजर आए। जिसमें से वैभव सूर्यवंशी 3 मुकाबलों में 2 फिफ्टी लगाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुन गए। तो वहीं मयंक यादव और प्रिंस यादव ने गेंदबाजी में जलवा दिखाया। इस दौरे की समाप्ति के बाद 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो शायद ही फिर कभी भारतीय जर्सी में नजर आएंगे।

प्रभसिमरन सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रभसिमरन सिंह का है। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें सेकंड चॉइस विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया था। पूरी सीरीज में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री होने की संभावना बेहद कम है। क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन बाहर बैठे हुए हैं। टीम मैनेजमेंट का कहना था कि जिम्बाब्वे में युवा खिलाड़ियों को तैयार होने का मौका देना है। इसी वजह से संजू को आराम दिया गया। उनकी वापसी होती है तो प्रभसिमरन की एंट्री होना मुश्किल हो जाएगी।

अशोक शर्मा

आईपीएल 2026 में अपनी रफ्तार के पहचान बनाने वाले अशोक शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खामा प्रभावित नहीं कर पाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें पहले मुकाबले में डेब्यू का मौका दिया गया। जिसमें उन्होंने 4 ओवर डालकर 28 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। इसके बाद उन्हें दूसरे मैच से ड्रॉप कर दिया गया। तीसरी भिड़ंत में प्रिंस यादव के चोटिल होने के चलते उन्हें मौका मिला। अबकि बार अशोक ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट ले लिया। भारतीय तेज गेंदबाजों की बात करें तो प्रिंस यादव और मयंक यादव उनसे आगे नजर आते हैं। ऐसे में अगर अशोक को दोबारा टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिलती तो यह हैरानी वाली बात नहीं होगी।

सूर्यांश शेड्गे

सूर्यांश शेड्गे का केस अबतक बाकी खिलाड़ियों में सबसे अलग है। आयरलैंड दौरे पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। सीरीज के सिर्फ एक मैच के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। इंग्लैंड में भी ऐसा ही हुआ, शेडगे को एक ही मुकाबला मिला। जिसमें उन्होंने 39 रन खर्च कर दिए और बल्ले से सिर्फ 7 रन का योगदान दे सके। जिम्बाब्वे के सामने भी सूर्यांश एक ही मैच खेल पाए। गेंदबाजी में 15 रन दिए और बल्ला पकड़ने की बारी नहीं आई। हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी अगर भविष्य में फिट और उपब्ध रह तो शेडगे के लिए मुश्किल हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.