गर्मियों की छुट्टियों में रेल सफर हुआ मुश्किल, मई-जून तक ट्रेनों में वेटिंग और रीग्रेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated on 13-04-2026 12:12 PM
भोपाल। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए लोगों ने पहले से ही उत्तराखंड, गोवा और हिल स्टेशनों की बुकिंग करा ली है। ऐसे में अगर शहर के लोग भी इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेनों की मौजूदा स्थिति जान लेना जरूरी है। 1 मई से 14 जून तक ज्यादातर ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी में लंबी वेटिंग और कई जगह ‘रीग्रेट’ जैसी स्थित बनी हुई है। जबकि इंडियन रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच जोड़ने के बावजूद कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल बना हुआ है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

ये है ट्रेनों की स्थिति

स्थिति यह है कि 2 महीने पहले बुकिंग कराने के बावजूद यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही। उत्तराखंड रूट पर 30 मई तक स्लीपर और 3एसी में भारी वेटिंग बनी हुई है, जबकि अन्य क्लास में भी वेटिंग 20 के पार पहुंच गई है। गोवा रूट पर 1 मई से 14 जून तक सभी क्लास फुल हैं और वेटिंग/रीग्रेट का दबाव बना हुआ है। मुंबई रूट पर भी मई भर यही स्थिति बनी हुई है। वहीं, मनाली और ऊटी जैसे हिल स्टेशनों के लिए जाने वाली ट्रेनों में भी स्लीपर और 3एसी में ‘रीग्रेट’ और अन्य क्लास में 20 से 50 तक वेटिंग देखी जा रही है।

एजेंट और तत्काल पर बढ़ी निर्भरता

कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण कई यात्री अपनी ट्रिप कैंसिल करने को मजबूर हो रहे हैं। जो यात्रा करना चाहते हैं, वे अब एजेंट और तत्काल टिकट पर निर्भर हो गए हैं, जहां टिकट मिलना मुश्किल और महंगा दोनों हो गया है। इससे परिवार के साथ बनाए गए प्लान भी प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को निराशा झेलनी पड़ रही है।

स्पेशल ट्रेनों के बाद भी राहत नहीं

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं और कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि इन उपायों का असर सीमित नजर आ रहा है। अधिकांश रूट्स पर वेटिंग क्लियर होने की संभावना कम है।

यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

ट्रेन में सीट न मिलने से बस और फ्लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है, जिनके किराए में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ के कारण होटल और अन्य सुविधाएं भी महंगी हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए यात्रा करना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण और खर्चीला हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.