भोपाल में आज निगम-मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ट्रेनिंग:CM मोहन यादव बताएंगे अधिकार, 18 विभागों के अफसर देंगे प्रजेंटेशन

Updated on 18-05-2026 05:05 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश के निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्त नेताओं को मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मई को सुबह 9 बजे से अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल में चलेगा।

कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग और अटल बिहारी बाजपेयी संस्थान के अधिकारी प्रजेंटेशन देंगे। इस प्रशिक्षण में कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। ट्रेनिंग दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर संबंधित 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी पूरे कार्यक्रम में मौजूद हैं। वे नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को निगम-मंडलों के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रियाओं, नीतियों, दायित्वों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

वाहनों की रैलियों के कारण मचा बवाल 

हाल ही में निगम-मंडल, बोर्ड के अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण के लिए जो रैलियां निकालीं उनकी वजह से एमपी बीजेपी को दिल्ली से फटकार पड़ी।

एमपी बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए भिंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को पद से हटा दिया। पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को नोटिस जारी कर फिलहाल अधिकार फ्रीज कर दिए हैं। आगे ऐसी स्थतियां न बनें इसके लिए ट्रेनिंग में जानकारी दी जाएगी।

मंत्रियों-अफसरों से विवाद रोकने की कवायद 

निगम, मंडल बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ विवाद की स्थिति न बने। इसको लेकर भी प्रशिक्षण के दौरान अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को उनके अधिकार बताए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.