भोपाल नगर निगम में हड़कंप... 15 अधिकारियों के तबादले, अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी 'सर्जरी'

Updated on 28-04-2026 05:41 PM

भोपाल। नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए स्वास्थ्य और अतिक्रमण विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। नगर निगम आयुक्त के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इस फेरबदल में सबसे बड़ा प्रहार अतिक्रमण दस्ते पर किया गया है, जहां विधानसभा क्षेत्रों के समीकरणों को देखते हुए नई तैनातियां की गई हैं।

सात अधिकारियों को मिली नई कमान

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के लिए निगम ने सात अधिकारियों को नई कमान सौंपी है। शैलेंद्र सिंह भदौरिया को गोविंदपुरा और दक्षिण-पश्चिम का जिम्मा दिया गया है, तो सृष्टि भदौरिया को मध्य विधानसभा से हटाकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविंद्र यादव को मध्य विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी और शुभम गौर सहायक अतिक्रमण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, महेश गौहर को उत्तर विधानसभा और बलवीर मलिक को नरेला क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। नासिर खां को मुख्यालय के साथ-साथ शाम के समय चलने वाले अतिक्रमण निरोधक अमले और कोर्ट केस की चालानी कार्यवाही का जिम्मा सौंपा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के 8 सहायक अधिकारियों के बदले गए जोन

स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 को देखते हुए निगम ने स्वास्थ्य शाखा में भी आठ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों (एएचओ) के जोन बदल दिए हैं। गोविंदपुरा विधानसभा के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी प्रीतेश गर्ग अब जोन-एक की सफाई व्यवस्था देखेंगे, जबकि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी अरविंद चौधरी को जोन-आठ भेजा गया है। केंद्रीय भंडार शाखा में तैनात जितेंद्र शर्मा को जोन-नौ, वासुदेव उदेनिया को जोन-10, अमन पाल को जोन-11 की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, जोन 19 के प्रभारी एएचओ रमाकांत यादव को जोन-18 और जोन 18 के प्रभारी एएचओ मधुसूदन तिवारी को जोन-19 एवं विशाल माहेश्वरी को जोन-21 में पदस्थ किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.