भारत से रक्षा समझौता करने की तैयारी में UAE, पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस पैक्ट की तरह प्लान, ईरान की बढ़ेगी टेंशन

Updated on 14-05-2026 04:39 PM
अबू धाबी: अमेरिका और ईरान के बीच चले 40 दिनों के युद्ध के बाद नए क्षेत्रीय गठबंधनों की कोशिश तेज हो गई है। इस बीच खाड़ी का अहम देश संयुक्त अरब अमीरात अब भारत की ओर बड़े रणनीतिक बदलाव की संभावना से देख रहा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि अबू धाबी भारत के साथ द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रस्ताव पर काम कर रहा है। पाकिस्तान और सऊदी के बीच रक्षा समझौते को देखते हुए अबू धाबी अब नई दिल्ली के साथ इसी तरह के आपसी रक्षा ढांचे को औपचारिक रूप देने को इच्छुक है।

हालिया संघर्ष के दौरान सऊदी अरब, कतर मिस्र और पाकिस्तान समेत कई पारंपरिक क्षेत्रीय साझेदारों के ईरान की तरफ झुकाव रखने से UAE की चिंता बढ़ी है। यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE की 15 मई को होने वाली यात्रा से पहले सामने आई है। अबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद के साथ पीएम मोदी की चर्चा में रक्षा सहयोग और रणनीतिक संबंधों का मुद्दा प्रमुखता से उठने की उम्मीद है।

ईरान युद्ध के बाद UAE की बढ़ी चिंता

रक्षा गठबंधन के लिए UAE के जोर की वजह मध्य पूर्व का हालिया संघर्ष है। UAE के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के दौरान उन्हें खाड़ी के बाकी देशों के मुकाबले में ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट बताती हैं कि संघर्ष के दौरान ईरान ने UAE के ऊपर 550 से ज्यादा बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें और 2800 ड्रोन दागे। इसने UAE के अंदर सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा की और साझेदारियों पर फिर से विचार करने की जरूरत महसूस की गई।

खाड़ी देशों में बढ़ रही दरार

युद्ध के दौरान ही 29-30 मार्च को इस्लामाबाद में पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र के बीच एक मंत्री स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें ईरान युद्ध को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक ने UAE को नाराज कर दिया क्योंकि ईरान युद्ध में सबसे ज्यादा प्रभावित होने के बावजूद उसे आमंत्रित नहीं किया गया।हाल के महीनों में सऊदी अरब को लेकर UAE की नाराजगी बढ़ी है। पहले यमन को लेकर टकराव और फिर पाकिस्तान को दिए कर्ज का रोलओवर न देकर अबू धाबी ने साफ कर दिया कि वह अपने खिलाफ होने वाले कदमों को नजरअंदाज नहीं करेगा। इस बीच अबू धाबी ने OPEC से अलग होने का फैसला कर लिया, जिसे खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच बढ़ती दरारों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भारत और UAE के संबंधों में विस्तार

भारत और यूएई के बीच सुरक्षा संबंधों में हाल के वर्षों में तेजी से विस्तार देखने को मिला है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने पिछले महीने के आखिर में अबू धाबी की यात्रा की थी। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई नई सुरक्षा व्यवस्थाओं और तंत्रों पर चर्चा हुई, जिनका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.