हर जुबां पर वैभव सूर्यवंशी का नाम, कपिल देव ने दी चेतावनी, कहा- डाला जा रहा है जरूरत से ज्यादा दवाब

Updated on 09-06-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अभी वैभव को लंबा रास्ता तय करना है।

हम वैभव पर दवाब डाल रहे हैं

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत में कहा, 'वैभव सूर्यवंशी जाहिर तौर पर खास टैलेंट हैं लेकिन उन्हें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने क्लब क्रिकेट और आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी करके अपनी काबिलियत को दिखाया है। हालांकि वैभव को अभी खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक जाना है। इस समय पर हम सभी उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं।'

सिलेक्शन में आईपीएल का बड़ा रोल

कपिल देव ने माना कि भारतीय टीम के सिलेक्शन में अब आईपीएल काफी अहम रोल अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की मदद से सिलेक्टर्स यह देख पाते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस तरह का क्रिकेट खेल रहा है। पूर्व कप्तान ने कहा कि सिलेक्टर्स के पास अब बहुत सारे विकल्प हैं और वह यह फैसला ले सकते हैं कि कौन टीम में फिट बैठ रहा है।

सूर्या की कप्तानी छिनने पर क्या बोले?

कपिल देव से जब पूछा गया कि क्या सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाने का सेलेक्टर्स का फैसला सही था तो इस पर वह स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इसका बेहतर जवाब सेलेक्टर्स या फिर खिलाड़ियों को खेलते देख रहे लोग दे पाएंगे। भारतीय टीम को इसी साल अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार को सेलेक्टर्स ने टी20 सेटअप से बाहर कर दिया है। कप्तानी के साथ-साथ सूर्यकुमार को टी20 टीम में जगह भी नहीं दी गई है। सूर्यकुमार लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसका खामियाजा ही उन्हें भुगतना पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.