अधिकारी नहीं मिले तो हाईटेंशन लाइन पर चलने लगा वीडियो

Updated on 18-06-2026 02:30 PM
भोपाल, भोपाल के एमपी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरदा निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार शासकीय प्रेस के सामने बिजली के खंभे पर चढ़कर हाई टेंशन लाइन तक पहुंच गया।

देखते ही देखते वह हाई टेंशन लाइन के तारों पर चलता हुआ भी दिखाई दिया। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। आसपास भीड़ जमा हो गई। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि वह हरदा पोस्ट ऑफिस में अस्थायी कर्मचारी था और नौकरी से हटाए जाने के बाद बहाली की मांग लेकर भोपाल आया था। अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर उसने यह कदम उठा लिया।

करीब 57 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हरदा पोस्ट ऑफिस में अस्थायी कर्मचारी रह चुका है

युवक की पहचान 42 वर्षीय हरदा निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वह करीब पांच साल पहले तक हरदा पोस्ट ऑफिस में अस्थायी कर्मचारी था। एक आपराधिक केस दर्ज होने के बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था, तब से वह लगातार बहाली की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

अधिकारियों से मुलाकात नहीं हुई, फिर पोल पर चढ़ा

बताया जा रहा है कि श्रवण कुमार गुरुवार सुबह हरदा से भोपाल पहुंचा और सीधे एमपी नगर स्थित पोस्ट ऑफिस गया। सुबह करीब 10:30 बजे उसने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की कोशिश की। वह दोबारा नौकरी पर बहाली की मांग रखना चाहता था। अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर वह बाहर आया, बिजली के पोल पर चढ़ गया और फिर हाई टेंशन लाइन तक पहुंच गया।

लाइनर मेंटेनेंस के कारण पहले से बिजली बंद थी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बिजली कंपनी में कॉल कर इस बात की जानकारी दी कि युवक हाई टेंशन लाइन पर चढ़ा हुआ है। लिहाजा, जब तक वह उतारा न जाए, तब तक लाइन चालू न की जाए। हालांकि, लाइन मेंटेनेंस के कारण पहले से ही वहां लाइट बंद थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.