वीडियो: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका में 'किंग' के सेट पर आईं नजर, शाहरुख ने थाम रखा था हाथ

Updated on 01-05-2026 12:53 PM
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बावजूद फिल्म के सेट पर नजर आ रही हैं। दरअसल दीपिका अपनी अगली फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ नजर आनेवाली हैं। इसी फिल्म के सेट से दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी खूब नजर आ रहा है।

दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'किंग' के सेट से आई इन नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर चुकीं दीपिका पादुकोण साउथ अफ्रीका के केप टाउन में फिल्म के सेट पर अपने हीरो शाहरुख खान के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आईं ।

फिल्म के सेट पर दिखा दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो

दीपिका पादुकोण लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। 'कल्कि 2898 एडी' के बाद अपनी पहली बेटी को जन्म दे चुकीं दीपिका पादुकोण एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी में दीपिका इन दिनों आउटडोर शूट के लिए साउथ अफ्रीका में हैं। फिल्म के सेट पर उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो ने सबका दिल जीत लिया। सेट से वायरल हुई तस्वीरों में एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं शाहरुख खान सेट पर सबसे आगे चलते दिखे।

बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आ रहीं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने कुछ इस तरह की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो अपने बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आ रही थीं। वहीं शाहरुख खान एक रफ एंड टफ अवतार में नजर आए। कुछ झलकियों में शाहरुख खान ने दीपिका का हाथ थाम रखा है और वहीं एक्ट्रेस के चेहरे पर उनकी आइकॉनिक स्माइल नजर आ रही है।

शाहरुख खान का बदला हुआ अंदाज

वहीं सेट से सामने आई इन तस्वीरों में शाहरुख कुछ अलग हेयर स्टाइल में दिख रहे हैं। इससे पहले फिल्म के सेट पर पहली बार ग्रे बालों के साथ कदम रखते ही उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

रणवीर सिंह के साथ मुंबई से रवाना हुई थीं दीपिका

प्रेग्नेंसी के बावजूद एक्ट्रेस अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने करने के लिए फिल्म के सेट पर वापसी कर ली है। बता दें कि दीपिका को इस सप्ताह की शुरुआत में पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई से रवाना होते हुए देखा गया। एयरपोर्ट पर नजर आईं दीपिका की सादगी ने सबका दिल जीत लिया था। वहीं ये पहली झलक थी जब दूसरी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद दीपिका और रणवीर कैमरे के सामने दिखे थे। रणवीर सिंह इस दौरान पूरी तरह से प्रोटेक्टिव मोड में दिखे और बीवी को कार से उतारने से लेकर एयरपोर्ट के अंदर जाने तक उनका खास ख्याल रखते दिखे थे।

    'किंग' की शूटिंग और कलाकार

    'किंग' की बात करें तो ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित उनका सबसे महत्वाकांक्षी एक्शन थ्रिलर प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। फिल्म 'किंग' की शूटिंग काफी तेजी से हो रही है, जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और कई अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रीका में करीब 18 दिनों तक चलने वाली है। बताया जा रहा है कि यहां टीम एक शानदार क्लाइमेक्स शूटिंग में जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक, टीम केपटाउन में एक हफ्ते तक शूटिंग करेगी और फिर 10 दिनों के लिए मुंबई वापस आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलाकार कुछ बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग भी करेंगे।

'किंग' कब हो रही रिलीज

क्रिसमस 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म 'किंग' ने अपनी भव्यता और स्टार पावर के कारण पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। यह फिल्म शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून: पार्ट थ्री' से टकराएगी, जो दोनों ही 'किंग' से एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.