पानी बुझाएगा भारत की तेल की प्यास, यूरोपीय कंपनी का दावा कम होगी ईंधन की खपत
Updated on
18-05-2026 05:37 PM
नई दिल्ली: बढ़ती ऊर्जा आयात लागत, कमजोर होते रुपये और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से जूझ रहे भारत के सामने यूरोपीय देश मोनाको की एक कंपनी ने अनोखा समाधान पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस संकट का हल 'पानी' में छिपा हो सकता है।
मोनाको स्थित कंपनी FOWE इको सॉल्यूशंस ( FOWE Eco Solutions ) ने अपनी पेटेंटेड कैविटेक फ्यूल इमल्शन टेक्नोलॉजी (Cavitech fuel emulsion technology) को लेकर बड़ा दावा किया है। कंपनी का कहना है कि बिना किसी इंजन बदलाव या प्लांट को बंद किए, इसके जरिए उद्योग ईंधन की खपत को 10 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं और हानिकारक उत्सर्जन में भी भारी कटौती ला सकते हैं।
भारत के लिए महत्वपूर्ण
यह प्रस्ताव भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय पर आया है, जो अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 88% हिस्सा आयात करता है। वैश्विक तेल बाजार में चल रही उथल-पुथल के कारण सरकारी तेल कंपनियों को उपभोक्ताओं को मूल्य वृद्धि से बचाने के लिए भारी वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रीय आर्थिक प्राथमिकता के रूप में ईंधन संरक्षण पर लगातार जोर देते रहे हैं।
कैसे काम करती है यह तकनीक?
FOWE के COO हेमंत सोंधी के मुताबिक इस सिस्टम के केंद्र में कंट्रोल कैविटेशन टेक्नोलॉजी (CCT) है, जिसकी मदद से फ्यूल-ऑयल-वाटर (ईंधन-तेल-पानी) का एक मिश्रण (इमल्शन) तैयार किया जाता है।
इस प्रक्रिया में बिना किसी रासायनिक एडिटिव्स के ईंधन तेल के अंदर पानी की बेहद सूक्ष्म बूंदों को मिलाया जाता है।
जब इस मिश्रित ईंधन को जलाया जाता है, तो पानी की ये सूक्ष्म बूंदें दहन कक्ष (Combustion Chambers) के अंदर माइक्रो-विस्फोट पैदा करती हैं।
इससे ईंधन बेहद महीन कणों में टूट जाता है और पूरी तरह से जलता है। इससे दहन दक्षता बढ़ती है और ईंधन की खपत कम होती है।
नई दिल्ली: भारती एयरटेल देश की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई…
नई दिल्ली: बढ़ती ऊर्जा आयात लागत, कमजोर होते रुपये और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से जूझ रहे भारत के सामने यूरोपीय देश मोनाको की एक कंपनी ने…
नई दिल्ली: आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR-1 और…
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए अमेरिका से बड़ी खबर है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी अधिकारी गौतम अडानी के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने…
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31.29 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष…
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…