धर्मशाला में बारिश मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों पर असर पड़ेगा
Updated on
14-05-2026 04:46 PM
धर्मशाला: आईपीएल 2026 में आज 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम होगी और उसके सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ अपने शुरुआत 7 मैच में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स लगातार चार मैच में हार झेलकर मैदान पर उतरेगी।
धर्मशाला में बारिश की संभावना
धर्मशाला के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज रात के मैच में बारिश और आंधी-तूफान की 55% से 60% तक ज्यादा संभावना है। इसकी वजह से पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच में बारिश की वजह से रुकावट आना या मैच का पूरी तरह से रद्द हो जाना बहुत मुमकिन है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा घाटी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश और बादलों से घिरे आसमान के कारण मैच से पहले के अभ्यास सत्र पहले ही बाधित हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।
मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
पहाड़ों पर किसी भी समय मौसम बदल जाता है। इसकी वजह से मैच पर असर पड़ा तो पंजाब किंग्स को नुकसान होगा। पंजाब का पहले ही एक मैच बारिश में धुल चुका है। यह मैच रद्द हुआ तो उसके 12 मैचों में 14 पॉइंट होंगे। अभी 16 पॉइंट पर भी प्लेऑफ में स्थान पक्का नहीं है। ऐसे में यह मैच रद्द होने की स्थिति में पंजाब को अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे।
मुंबई इंडियंस पर भी असर
मुंबई इंडियंस भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है लेकिन टीम पर आखिरी नंबर पर फिनिश करने का खतरा मंडरा रहा है। टीम के अभी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। मुंबई का नेट रन रेट बेहतर है और इसी वजह से टीम 9वें नंबर पर है। इस मैच के रद्द होने की वजह से मुंबई इंडियंस पर आखिरी नंबर पर फिनिश करने का खतरा मंडराने लगेगा।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…