'तुम्हारी बेटी ऐसे कपड़े पहने तो?' Asha Parekh रिवीलिंग ड्रेस देख डायरेक्टर पर थीं भड़की, बताया वाकया

Updated on 09-06-2026 01:49 PM
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी के बार-बार क्लोज-अप शॉट्स दिखाए गए और ऑब्जेक्टिफाई किया गया, जिसकी हर तरफ खूब आलोचना हो रही है। इस बीच बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस आशा पारेश और जया बच्चन ने उस दौर को याद किया है जब ग्लैमर और कामुकता स्किन शो पर निर्भर नहीं थी। आशा पारेख ने बताया कि जब एक डायरेक्टर ने उन्हें एक फिल्म में रिवीलिंग ड्रेस पहनने को कहा, तो वह गुस्से से भड़क गई थीं और ऐसा सवाल किया था कि उसकी बोलती बंद हो गई थी और फिर रिवीलिंग ड्रेस पहनाने का फैसला बदलना पड़ा था।

आशा पारेख के मुताबिक, उन्होंने डायरेक्टर से उसकी बेटी को लेकर एक बात कही थी, जो उसे हिट कर गई। वहीं जया बच्चन ने बताया कि कोई भी उनके साथ सीमा लांघने की कोशिश नहीं करता था।

'तुम्हारी बेटी यह कॉस्ट्यूम पहने तो अच्छा लगेगा?'

आशा पारेख ने 'डेक्कन क्रॉनिकल' को बताया, 'मुझे याद है एक बार एक डायरेक्टर ने मुझे एक डांस नंबर के लिए रिवीलिंग कॉस्ट्यूम पहनने को कहा था। मैंने उनकी आंखों में आंखें डालकर पूछा कि अगर तुम्हारी बेटी यह कॉस्ट्यूम पहने तो क्या तुम्हें अच्छा लगेगा? फिर चुपचाप वह ड्रेस हटा दी गई।'

'हीरोइनों को खुद को ऑब्जेक्टिफाई की जरूरत नहीं'

आशा पारेख ने आगे कहा, 'आजकल की हीरोइनें इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें खुद को ऑब्जेक्टिफाई करने की जरूरत नहीं है। देखिए संजय लीला भंसाली अपनी हीरोइनों को कितने खूबसूरत और कलात्मक तरीके से पेश करते हैं। उनकी फिल्मों में वो कितनी खूबसूरत लगती हैं। उन्हीं हीरोइनों का इस्तेमाल दूसरे डायरेक्टर अलग-अलग तरीके से, शोषणकारी ढंग से करते हैं।'

आशा पारेख का करियर

आशा पारेख ने 16 साल की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखे थे। उनकी पहली फिल्म साल 1959 में आई 'दिल देके देखो' थी। इसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। आशा पारेख ने फिर अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं और कई नामी डायरेक्टर्स के साथ काम किया था।

'किसी ने भी मेरे साथ हद पार करने की हिम्मत नहीं की'

वहीं, जया बच्चन ने बताया, 'किसी ने भी मेरे साथ हद पार करने की हिम्मत नहीं की। मुझे सिर्फ एक बार एक डायरेक्टर ने ऑब्जेक्टिफाई किया था, मैंने उसके साथ फिर कभी काम नहीं किया।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया मनोज कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'शोर' की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभव का जिक्र कर रही थीं, जिसमें उन्होंने एक वेश्या की भूमिका निभाई थी।'

'पेद्दी' में जान्हवी के सीन्स पर बवाल, डायरेक्टर ने मांगी माफी

इस चर्चा ने इस बात पर भी फिर से बहस छेड़ दी है कि क्या आजकल एक्ट्रेसेस को उन सीन्स के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए जो उन्हें असहज करते हैं या ऑब्जेक्टिफिकेशन लगते हैं। 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के सीन्स पर हुए बवाल का मसला डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना तक भी पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की कि विवादित सीन्स को बदला जाएगा। साथ ही उन्होंने दर्शकों से भी माफी मांगी, और कहा कि उनका जान्हवी को ऑब्जेक्टिफाई करने की कोई मंशा नहीं थी। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी जान्हवी कपूर या 'पेद्दी' स्टार राम चरण की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।



'पेद्दी' का कलेक्शन

'पेद्दी' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने चार दिन में देश में ₹157.65 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹233.61 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह तेजी से 250 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.