सामने रोकी कार तो भड़का साधू, एडिशनल पब्लिक प्रोसीक्यूटर पर किया त्रिशूल से हमला, अधिकारी लहुलूहान

Updated on 22-04-2026 01:57 PM
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक क्रोधित साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ एक एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर पर त्रिशूल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर अपने परिवार के साथ नर्मदापुरम रोड से अपने घर बागसेवनिया की ओर जा रहे थे। वह बापू की कुटिया के पास चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होते ही रुक गए।इसी दौरान साधु भी सड़क पार कर रहे थे। उन्हें कार से हादसा होने की शंका हुई तो पहले त्रिशूल मारकर ड्राइवर विंडो का कांच तोड़ा और फिर वहां बैठे अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे त्रिशूल उनके बाएं हाथ पर लगा। लोगों की समझाइश के बाद साधु का गुस्सा शांत हुआ।

ट्रैफिक सिग्नल पर जानलेवा हमला

मिसरोद पुलिस ने साधु के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। एएसआई चेतन गुप्ता के अनुसार 52 वर्षीय नारायण सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय शंकर सिंह ठाकुर बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित रजत विहार कालोनी में रहते हैं। वह भोपाल जिला न्यायालय में एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर (अपर लोक अभियोजक) हैं। नारायण सिंह ठाकुर सोमवार को परिवार के साथ नर्मदा स्नान के लिए गए थे। वापस दोपहर करीब एक बजे जब वह लौट रहे थे, तभी मिसरोद क्षेत्र में बापू की कुटिया रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे तो ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती हो गई। जिस कारण नारायण सिंह ठाकुर ने कार रोक ली।

कहासुनी के बाद साधु ने कार पर बरसाया त्रिशूल

कार वहां से गुजर रहे साधु के ठीक सामने जाकर खड़ी हो गई। साधु ने कुछ बात कही तो नारायण ने भी जवाब दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और साधु ने क्रोधित होकर कार की ड्राइविंग के कांच पर त्रिशूल से हमला कर दिया। वहीं दूसरा वार सीधे नारायण सिंह के चेहरे पर किया। हालांकि उन्होंने बचने के लिए अपना बायां हाथ आगे कर दिया तो उस पर चोट लगी और खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों की समझाइश और पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने आरोपी साधु को लिया हिरासत में

मिसरोद पुलिस ने केस दर्ज कर साधु से पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम अरविंद चौधरी बताया है। वह मूलतः रायसेन के गैरतगंज के रहने वाले हैं और फिलहाल दक्षिणा लेकर जीवन यापन करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.