एनसीपीआई के नए अध्यक्ष कौन? सोच में पड़े हैं पार्टी के संस्थापक, बस नाम के साथ देखी है परछाई

Updated on 18-06-2026 03:08 PM
कोलकाता: नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया को भले ही अभी यह नहीं पता है कि उनका नया अध्यक्ष कौन है, लेकिन बुधवार को एनसीपीआई ने सेना यूबीटी के सांसदों का स्वागत किया है जो पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। पार्टी ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि हम उन सभी शिवसेना सांसदों का स्वागत करते हैं जो हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।


सांसदों की संख्या हो गई है 22

वहीं, पार्टी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया है कि उसके सांसदों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। सांसद काकोली घोषण ने कहा है कि आने वाले दिनों में एनसीपीआई की संसदीय ताकत 20 सांसदों से बढ़कर 22 सांसद होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम लोकतंत्र, विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

ज्योतिप्रकाश चटर्जी का सामने आने का इंतजार

वहीं, शिवसेना यूबीटी सांसदों से संपर्क करने और अपनी संख्या बढ़ाने की पार्टी यह कोशिश ऐसे समय में हो रही है, जब वह अपने अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश चटर्जी के सार्वजनिक रूप से सामने आने का इंतजार कर रही है। बुधवार को पार्टी के संस्थापक सदस्यों की बैठक का मुख्य मुद्दा वह विलय नहीं था, जिसने इस कम जानी-पहचानी पार्टी को राजनीतिक सुर्खियों में ला दिया। बल्कि खुद के नए अध्यक्ष की तलाश थी।


चटर्जी के नाम से अनजान हैं लोग

हालांकि कई संस्थापक सदस्यों ने यह माना है कि हम चटर्जी के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उनकी नियुक्ति के बारे में हमें फेसबुक पोस्ट से ही पता चला है। उसमें उनकी तस्वीर भी नहीं थी। पार्टी के संगठनात्मक सचिव होने का दावा करने वाले शांतनु डे ने कहा कि हमें नए अध्यक्ष के बारे में एक फेसबुक पोस्ट से पता चला, जिसमें केवल एक व्यक्ति की परछाई दिखाई दे रही थी। कोई तस्वीर या विवरण नहीं है।

कौन हैं पार्टी के अध्यक्ष

ऐसे में एनसीपीआई के लोगों में नए पार्टी अध्यक्ष कौतुहल का विषय बन गए हैं। आखिर में लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर ज्योतिप्रकाश चटर्जी कौन हैं। पार्टी के कथित सचिव शांतनु डे ने कहा कि हमने सुना है कि वह कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील हैं लेकिन इसके अलावा, हम बहुत कम जानते हैं।


विलय को लेकर भी है चर्चा

वहीं, विलय के बाद अगले कदमों में पर चर्चा करने के लिए बुधवार को रूबी हॉस्पिटल के पास ईएम बाईपास पर आठ संस्थापक सदस्य मिले। हालांकि उसमें शामिल लोगों ने कहा कि वे अभी भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं, जिसे अब मुख्य रूप से बागी तृणमूल सांसद चला रहे हैं जो रविवार को पार्टी में शामिल हुए थे।

पार्टी के पुनर्गठन पर चर्चा

वहीं, पार्टी के एक अन्य संस्थापक सदस्य ने कहा कि अब जब हमारे पास 20 सांसद हैं तो पार्टी के पदों के पनुर्गठन पर चर्चा होनी थी । लेकिन इसकी जगह पूरी बातचीत नए अध्यक्ष पर केंद्रित रही क्योंकि हममें से कोई उन्हें नहीं जानता है।


पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनके इस हफ्ते के आखिर में फिर से मिलने की उम्मीद है। इस हफ्ते के आखिर में फिर से मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस बात पर चर्चा की जाएगी कि तृणमूल के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को कैसे शामिल किया जाए, इनमें से कई कार्यकर्ता पहले से ही एनसीपीआई नेताओं से संपर्क करना शुरू कर चुके हैं। इस बीच पार्टी की पूर्व अध्यक्ष शेवली कुंडू जो बुधवार की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं। उन्होंने पुष्टि की कि एक नया अध्यक्ष चुन लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.