अमेरिका में क्यों बुलाए पंडित और करवाई पूजा? फिर शाहरुख खान ने लिखा ये भावुक मेसेज

Updated on 02-07-2026 12:31 PM
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का अनावरण कर दिया गया है। यह स्टेडियम न केवल लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का स्थायी होम ग्राउंड होगा, बल्कि साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी के लिए भी एक बेहद महत्वपूर्ण वेन्यू साबित होने वाला है। स्टेडियम का अनावरण पूजा-पाठ के साथ किया गया। जहां पंडितों ने पूजा की है। इस स्टेडियम के बनने के बाद किंग खान काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला संदेश साझा करते हुए इसे अपने एक पुराने सपने का सच होना बताया।

शाहरुख खान ने क्या कहा?

शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था... वह आज हकीकत में बदल गया है। आप सभी का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, एलए (LA) में स्वागत है। यह एक ऐसी जगह है जो सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और हमेशा याद रहने वाली यादों के लिए बनाई गई है। जय भाई (Jay Shah) का विशेष धन्यवाद जो इस पूरी यात्रा में बेहद दयालु रहे, साथ ही ICC और संजोग गुप्ता का भी उनके समर्थन के लिए शुक्रिया। यह एलए के लिए है, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए है, और नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। पर्पल और गोल्ड (बैंगनी और सुनहरे रंग) पर विश्वास रखें। एलए नाइट राइडर्स के घर में आपका स्वागत है।'

मेजर लीग क्रिकेट के 7 मैचों की मेजबानी करेगा यह मैदान

यह नया स्टेडियम इसी सीजन में मेजर लीग क्रिकेट के मैचों के साथ अपने सफर की शुरुआत करने जा रहा है। इस मैदान पर आगामी MLC सीजन के कुल 7 अहम मुकाबले खेले जाएंगे। साउथ कैलिफोर्निया के स्थानीय क्रिकेट फैंस के लिए यह पहली बार होगा जब वे अपने इलाके में विश्वस्तरीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लाइव लुत्फ उठा सकेंगे। इस स्टेडियम को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, जहां आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ-साथ फैमिली एंटरटेनमेंट और इवेंट्स के लिए भी खास व्यवस्था की गई है।

लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों पर टिकी नजरें

इस स्टेडियम का महत्व केवल डोमेस्टिक टी20 लीग या MLC तक सीमित नहीं है। साल 2028 में जब क्रिकेट 128 साल बाद आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनेगा, तब यह वेन्यू वैश्विक मंच पर अमेरिकी क्रिकेट का चेहरा होगा। ओलंपिक की तैयारियों और मैचों के आयोजन के लिहाज से इस ग्राउंड को वैश्विक क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक माना जा रहा है। अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच शाहरुख खान का यह प्रोजेक्ट इस खेल के भविष्य के लिए एक बड़ा बूस्टर डोज साबित होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.