भोपाल में सरेराह युवक की चाकू गोदकर हत्या:पेट, सीने और पीठ पर ताबड़तोड़ वार

Updated on 27-07-2026 02:57 PM
भोपाल, भोपाल के गौतम नगर इलाके में रविवार की रात पारिवारिक रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर के पास कलारी के सामने 25 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ चार वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में तीन टीमें लगाकर दबिश दे रही है।

मृतक की पहचान सचिन पंथी (25) पुत्र मुकेश पंथी, निवासी गणेश मंदिर के पास, अटल अयूब नगर, थाना गौतम नगर के रूप में हुई है। वह चौक बाजार की एक क्रॉकरी दुकान में सेल्समैन था। परिवार में पांच भाई और एक बहन हैं, सचिन तीसरे नंबर पर था।

मृतक के भाई छोटू का आरोप है कि हत्या करने वाला राकेश पंथी, जो रिश्ते में मृतक की बुआ का बेटा है, लंबे समय से परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। खासकर मेरी पत्नी पर वह लगातार अशोभनीय टिप्पणियां करता था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता गया।

छोटू ने बताया कि करीब 20 साल पहले दादी ने मोहल्ले का एक मकान उनकी बुआ को दिया था। बाद में बुआ और फूफा ने वह मकान किसी और को बेच दिया। लगभग दो महीने पहले उसी मकान को उनके परिवार ने दोबारा खरीद लिया। इसके बाद से आरोपी लगातार नाराज रहने लगा और परिवार के साथ विवाद करने लगा।

20 दिन पहले नए मकान में गृह प्रवेश हुआ था। उसी दिन आरोपी ने घर पहुंचकर मेरी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद रास्ते में आते-जाते वह फब्तियां कसता और टिप्पणी करता था। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

भाई का कहना है कि आरोपी ने कई बार फोन कर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं गया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि "जो भी सामने मिलेगा, उसे खत्म कर दूंगा।"

कलारी के सामने घेरकर किए चार वार

रविवार रात सचिन घर के पास स्थित कलारी की ओर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे राकेश ने उसे रोक लिया और चाकू से पेट, सीने और पीठ पर ताबड़तोड़ चार वार किए। गंभीर रूप से घायल सचिन सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गौतम नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहले से हत्या के केस में जेल जा चुका है आरोपी

परिजन का दावा है कि आरोपी राकेश पंथी पहले भी हत्या के एक मामले में जेल की सजा काट चुका है। इसी कारण उसके व्यवहार से पूरा परिवार पहले से भयभीत था। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके खिलाफ और कौन-कौन से मामले दर्ज हैं।

कॉल रिकॉर्ड भी जांचेगी पुलिस

परिवार का कहना है कि हत्या से पहले आरोपी लगातार फोन कर धमकियां दे रहा था। पुलिस अब दोनों पक्षों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल चैट की जांच करेगी। इससे यह स्पष्ट करने की कोशिश होगी कि हत्या से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और क्या धमकियां वास्तव में दी गई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.