भोपाल में सड़कों पर उतरा युवाओं का आक्रोश; दिल्ली में पुलिस बर्बरता के विरोध में 20 जिलों के छात्र जुटे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated on 24-07-2026 12:20 PM
भोपाल। नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर परप्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजधानी के जहांगीराबाद स्थित नीलम पार्क में छात्रों ने हुंकार भरी। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लायमेंट के बैनर तले प्रदेशभर के करीब 20 जिलों से आए छात्र, युवा और नर्सिंग स्टूडेंट्स एकजुट हुए और सरकार को घेरा

सबसे ज्यादा चर्चा 'यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है' वाले पोस्टर की रही। कुछ छात्र सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें लेकर भी पहुंचे।

न्यायिक जांच की मांग

आंदोलन के संयोजक प्रमोद नामदेव ने कहा कि संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की गई। इसकी न्यायिक जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। यहां पहुंचे मनोज रजक ने कहा कि मप्र में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक और नर्सिंग कालेज फर्जीवाड़े से युवाओं का भरोसा टूटा है।
लाखों पद खाली हैं पर भर्ती नहीं हो रही। नर्सिंग छात्रों को परीक्षा, रिजल्ट और छात्रवृत्ति में दिक्कत आ रही है।

आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के बाद केंद्र-राज्य सरकार को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें नीट की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, समयबद्ध भर्ती, नार्मलाइजेशन की समीक्षा, ठेका प्रथा खत्म करना और नर्सिंग छात्रों की समस्याओं का समाधान शामिल है।
छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.