मदरसे के लिए गिराया गया था हिंदू मंदिर
रिपोर्ट अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले स्थानीय समूह ने दावा किया था कि पास के मदरसे के विस्तार के लिए मंदिर को जानबूझकर गिराया गया था। इसे तोड़ने में इस्लामिक कट्टरपंथी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के सदस्यों के जुड़े होने की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर तोड़फोड़ की घटना की निंदा की और पाकिस्तान सरकार से पारदर्शी जांच की मांग की।पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने कहा कि पाकिस्तान ने नारोवाल में मंदिर के बारे में भारत के झूठे और राजनीतिक मकसद से प्रेरित दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक बयान में उन्होंने कहा कि "भारत के झूठे प्रोपेगैंडा के उलट, मंदिर का ढांचा 21 जुलाई को भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था।"पाकिस्तानी प्रवक्ता ने आगे कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा ले लिया है और इमारत की मरम्मत के लिए कदम उठाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने जहर उगलते हुए कहा कि "यह शर्मनाक है कि भारत तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहा है और सस्ती चालें चल रहा है।"


