डिजिटल हस्ताक्षर के कथित दुरुपयोग से निकले 17 लाख

Updated on 01-06-2026 02:22 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पंचायत सचिव किशन राठौर पर 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता और सरपंच के अधिकारों का अतिक्रमण करने के आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार तराईगांव और सेमरा पंचायत में पदस्थ सचिव ने पिपरखुंटी ग्राम पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करते हुए कथित तौर पर डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर करीब 17.26 लाख रुपये की राशि निकाली। जिला पंचायत कार्यालय के पत्रों में मामले का उल्लेख होने के बाद प्रकरण चर्चा में आ गया है। आरोप है कि विकास कार्यों के लिए मिली राशि के उपयोग में गड़बड़ी हुई है, जिसकी जांच की मांग की जा रही है।

इसी बीच भड़रापारा निवासी अमन साहू ने सचिव सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक 20 अप्रैल 2026 को पैतृक भूमि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। पेंड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय अनियमितता और मारपीट दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.