झारखंड के सात IPS की टीम कर रही JPSC-JSSC घोटाले की जांच, ADG मनोज कौशिक के हाथ में टीम की कमान
Updated on
19-08-2026 01:12 PM
रांची: झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसस) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) ने आयोजित की थीं। इसके साथ ही JPSC-JSSC घोटाले की जांच ADG मनोज कौशिक के नेतृत्व में टीम ने शुरू कर दी है।ADG मनोज कौशिक की टीम जांच कर दो महीने में सौंपेगी रिपोर्ट
झारखंड सरकार के कृमिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, एडीजी मनोज कौशिक के नेतृत्व में सात आईपीएस की टीम मामले की जांच कर रही है। ये समिति अगले दो महीने के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।ADG की टीम में 7 IPS, 12 DSP सहित 50 पुलिस अधिकारी शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक, एक साथ 45 परीक्षाओं की जांच कर रही है। जो टीम जांच कर रही है, उसका नेतृत्व एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक कर रहे हैं। उनकी टीम में सात आईपीएस अधिकारी, 12 डीएसपी समेत करीब 50 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया हैं। बता दें, जेएसएससी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि एक ही प्रमाण पत्र के लिए दो नियम लागू कर रखे थे।