घर-घर जाकर बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड

Updated on 28-04-2025 10:52 AM

सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजनांतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में और गांव गांव में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत आयुष्मान मित्रों के द्वारा दूरस्थ बसाहटों में जाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

कुल बनाये गए आयुष्मान कार्ड  : 

सुकमा जिले के आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक मीना बघेल ने बताया कि सुकमा जिले में कुल 82,324 पंजीकृत राशन कार्ड धारक हैं जिसके अनुसार कुल आयुष्मान कार्ड हितग्राहियों की संख्या 2,59,979 है जिसमें से 1,72,827 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। बचे 87,152 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है।

बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना  : 

अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत सभी मौजूदा बीमारियों का इलाज पहले दिन से कवर किया जाएगा। जिले में कुल 155 ग्रामीणों के आयुष्मान वय वंदना योजना के कार्ड बनाये गए हैं।

70+ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा  : 

इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान भारत के कार्ड बनाए जा रहे हैं। हाल ही में इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को इसमें शामिल किया गया है, भले ही उनकी आय कुछ भी हो।

बुजुर्गों को घर बैठे लाभ  : 

शासन की इस जनकल्याणकारी पहल के तहत स्वास्थ्य कर्मी वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका पंजीकरण कर रहे हैं और उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान कर रहे हैं। इससे उन्हें अस्पतालों में जाकर लंबी कतारों में लगने और जटिल कागजी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण  : 

अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य सहयोगी कर्मचारी घर-घर जाकर सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनका प्रयास यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस योजना से वंचित न रह जाए। यह पहल सुकमा जिले  में बुजुर्गों को न केवल सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की ओर अग्रसर कर रही है, बल्कि उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में भी सहायता कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
जशपुरनगर। जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के 25वें दिवस का आयोजन जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कुडकेलख़जरी में आयोजित किया गया।जल एक सीमित और बहुमूल्य संसाधन…
 28 April 2025
सुकमा। कलेक्टर देवेश ध्रुव कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. मण्डावी व जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा उमाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में दस दिवसीय समर कैम्प का आयोजन…
 28 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार अभियान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण…
 28 April 2025
सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजनांतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में और गांव गांव में…
 28 April 2025
रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 243वीं रैंक हासिल करने अभिषेक अग्रवाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुभकामनाएं दी और शॉल और श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। यूपीएससी में सफलता हासिल…
 28 April 2025
बेमेतरा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशानुसार अब खेतों में फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यावरण को हो रहे नुकसान को ध्यान में रखते…
 28 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  बिलासपुर संभाग के नये कमिश्नर सुनील जैन ने विगत दिवस काम-काज संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त कावरे लगभग 8 महीने तक…
 28 April 2025
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने…
 28 April 2025
राजनांदगांव ।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने…
Advt.