भारत के लोगों के लिए आपका समर्पित सेवा भाव हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और उच्च मनोबल के साथ बना रहे।
भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध
- बांग्लादेश के अबतक के इतिहास में भारत ने उसे अपने छोटे भाई की तरह ही देखने की कोशिश की है। लेकिन, 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना की सरकार को जबरन सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते पहले की तरह सामान्य नहीं रह गए हैं।
- पहले मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार आई तो उसने न सिर्फ अलोकतांत्रिक तरीके से काम किया, बल्कि भारत के साथ अपने संबंधों को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
- फिर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई तारिक रहमान की बीएनपी सरकार आई तो लगा कि रिश्ते एक बार फिर से पहले की तरह हो सकते हैं।
- हालांकि, अभी तक तारिक रहमान यह ठीक से तय नहीं कर पाए हैं कि वह अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी के साथ किस तरह के संबंध चाहते हैं।
- कभी उनकी सरकार पर कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी का दबाव नजर आता है, तो कभी पाकिस्तान और चीन की ओर झुकते दिखते हैं।
- इसलिए, बांग्लादेश के हर हाव-भाव का विश्लेषण करना भी कूटनीतिक तौर पर भारत के लिए जरूरी हो गया है।


