बस्तर सांसद कश्यप ने किसानों को बांटे कृषि इनपुट, किसानों को आइस बॉक्स और जाल किया वितरण

Updated on 23-06-2026 01:05 PM

सुकमा। जिले में सतत और पर्यावरण-अनुकूल विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। रविवार को कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में श्खेती बचाओ अभियानश् के तहत एक दिवसीय भव्य जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बस्तर सांसद महेश कश्यप और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का एक नया रोडमैप तैयार किया।

प्रशासन की इस लोक-कल्याणकारी मुस्तैदी का सीधा लाभ सुकमा के अन्नदाताओं को मिला। कार्यक्रम के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए बस्तर सांसद द्वारा 4 मत्स्य कृषकों को आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए मत्स्याखेट हेतु आधुनिक जाल एवं “आइस बॉक्स“ का वितरण किया गया, जिससे वे अपनी मछलियों को लंबे समय तक ताजा रखकर बेहतर दाम पा सकेंगे। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैकड़ों किसानों को उन्नत और विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले बीज निःशुल्क वितरित किए गए। प्रशासन के इस त्वरित कदम ने यह साबित कर दिया है कि वह सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यशाला की सबसे बड़ी सफलता तीनों विकासखंडों से आए 500 से अधिक उत्साहित किसान भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर, सहायक संचालक मछलीपालन उदय सबनक और उप संचालक कृषि पीआर बघेल की प्रशासनिक अगुवाई में कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन एवं पशुपालन विभाग के मैदानी अमले ने किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए। मंच से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे दंतेवाड़ा की तर्ज पर सुकमा को भी शत-प्रतिशत श्जैविक जिलाश् बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और केवीके के तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ उठाकर सुकमा का किसान अपनी आय को दोगुनी करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

इस गरिमामयी अवसर पर सांसद के साथ नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जनपद उपाध्यक्ष सुकमा रीना पेद्दी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, अरुण सिंह भदौरिया, अंजोरी नेताम, डमरू नाग, विक्रम सिंह देव, प्रभाकर राव, हसदाई कवासी एवं केन्नीराम बघेल सहित अन्य किसान बाड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
गरियाबंद। रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान) गरियाबंद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सढ़ौली में आर्टिफिशल ज्वैलरी मेकिंग का प्रशिक्षण आरसेटी द्वारा दिया…
 23 June 2026
जगदलपुर। बस्तर जिले को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण-मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और ग्राम पंचायतों ने एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। पूरे देश में 01 अप्रैल 2026…
 23 June 2026
सुकमा। जिले में सतत और पर्यावरण-अनुकूल विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। रविवार को कृषि…
 23 June 2026
कोण्डागांव। ग्राम दावड़ीबेड़ा (चिखलपुटी) के युवा किसान पुनम नेताम आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। उन्होंने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग कर…
 23 June 2026
कोण्डागांव। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ रायपुर रेलवे स्टेशन से हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुबह श्रद्धालुओं…
 23 June 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक…
 23 June 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा…
 23 June 2026
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कचंदा निवासी किसान भरत दिवाकर ने यह साबित कर दिया है कि खेती में नई तकनीकों को अपनाकर कम संसाधनों में भी बेहतर…
 23 June 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से संचालित तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज बालोद जिले के…
Advt.