मुख्यमंत्री ने किया पीएम जनमन आवास का अवलोकन

Updated on 22-05-2025 12:21 PM

बलरामपुर। राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां (ढोढरी कला) पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। लहंगू और उनकी पत्नी ने सरई फूलों की माला पहनाकर आत्मीयता से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने खाट पर बैठकर लहंगू और उनके परिवार से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री परिवार से पूरी सहजता के पहाड़ी कोरवा परिवार से घुलते मिलते नजर आए। उन्होंने उनके जीवन, दिनचर्या, संस्कृति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लहंगू से आवास के संबंध में पूछा, जिस पर लहंगू ने बताया कि पहले कच्ची मकान में रहने के साथ कई समस्याएं होती थी। लेकिन पक्के आवास से अब खुश है। अब किसी प्रकार की चिंता नहीं सताती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरई पत्तों से बने दोने-पत्तल में तेंदू, चार और लीची जैसे स्थानीय और मौसमी फल परोसे गए। आम से बने पारंपरिक पेय आम पना का भी उन्होंने स्वाद लिया। लहंगू  की पत्नी दरसी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से तैयार की गई छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल का फल उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा भूखना पति देसिया के पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत बने आवास का भी अवलोकन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
राजनांदगांव। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16…
 22 May 2025
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिग्विजय स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा राजनांदगांव का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय…
 22 May 2025
मोहला। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन की…
 22 May 2025
बलरामपुर। तेज हवाओं को दरकिनार करते हुए एक हेलिकाप्टर बलरामपुर के जनपद पंचायत शंकरगढ़, ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा पर उतरा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर…
 22 May 2025
बलरामपुर। राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां (ढोढरी कला) पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर…
 22 May 2025
दुर्ग । राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में 18 मई को सर्किट हाउस दुर्ग में बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर…
 22 May 2025
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार ठगड़ा बांध पुलिस लाइन के पारा स्थित उड़िया बस्ती (स्लम क्षेत्र) में शुक्रवार शाम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी…
 22 May 2025
गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटापारा में…
 22 May 2025
कोरबा। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआरा कल्याण बोर्ड  भरत मटियारा की अध्यक्षता में आज कोरबा जिले के मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक…
Advt.