पोषण पखवाड़ा समापन कार्यक्रम में नागरिकों को मिला लाभ

Updated on 26-04-2026 02:44 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर,  किशन टंडन क्रांति (जिला कार्यक्रम अधिकारी) एवं उत्तम प्रसाद (जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी) शामिल हुए।

समापन कार्यक्रम के दौरान बच्चों के समग्र विकास हेतु ईसीसीई गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया तथा अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पालक सम्मेलन में उपस्थित अभिभावकों को संतुलित आहार एवं बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गोद भराई कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया गया तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम के अंतर्गत शिशुओं को पूरक पोषण आहार प्रारंभ करने के महत्व के बारे में बताया गया। न्योता भोज के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर आधार पंजीयन कैम्प का आयोजन कर हितग्राहियों के आधार पंजीयन/अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.