कहां हो रहा है यूज?
19 जून, 2026 तक के डेटा के मुताबिक चलन में मौजूद कुल सिक्कों में 5 रुपये और 10 रुपये के सिक्कों की हिस्सेदारी केवल 23.5% थी, लेकिन कुल वैल्यू में इनका हिस्सा 53.5% था। यह 22,209 करोड़ रुपये के बराबर है। जानकारों का कहना है कि 1 रुपये का सिक्का मंदिरों और छोटी वैल्यू वाले लेन-देन में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता रहता है। यह खास तौर पर भारत के ग्रामीण इलाकों में चलन में है।यूपीआई ने खासकर शहरों में और रोजमर्रा के पेमेंट के लिए कैश की जरूरत को काफी कम कर दिया है। हालांकि, इसने सिक्कों की जरूरत को खत्म नहीं किया है। दुकानों, बसों, रेहड़ी पटरी वालों और ग्रामीण बाजारों में कैश का इस्तेमाल अभी भी आम है और छुट्टे पैसे का महत्व अभी भी बना हुआ है।


