आजादी के 79 साल बाद भी विकास की राह देख रहा कोत्तापल्ली

Updated on 31-05-2026 01:36 PM
बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारी कांकेर का आश्रित गांव कोत्तापल्ली आजादी के 79 वर्ष बाद भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का इंतजार कर रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित यह गांव सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से अब भी वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस गांव की ओर नहीं गया, जिससे यहां के लोग अनेक समस्याओं का सामना करने को मजबूर हैं।
 कोत्तापल्ली गांव तक पहुंचने के लिए आज भी कोई पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है। भीमाराम और रायपुरम के बीच स्थित एक बिंदु से गांव की दूरी लगभग 20 से 25 किलोमीटर है, जहां तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को पथरीले रास्तों, नदी-नालों और जंगलों से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी-नाले उफान पर होने से आवागमन और भी कठिन हो जाता है। ऐसे समय में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर सरकारी कार्यों के लिए लगभग 52 किलोमीटर दूर आवापल्ली ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने को मजबूर होते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पहुंचना बेहद दुर्लभ रहा है। 25 मार्च 2017 को पहली बार गांव में एक प्रशासनिक शिविर आयोजित किया गया था। इसके बाद भी गांव की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने उसूर से तेलंगाना के पुसगुप्फा तक सड़क निर्माण कराया है, लेकिन कोत्तापल्ली को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क आज तक नहीं बन सकी। जबकि क्षेत्र में नक्सल प्रभाव पहले की तुलना में काफी कम हो चुका है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांव तक सर्व मौसम सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली, शिक्षा और संचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि कोत्तापल्ली भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.