CSK पर फिर फिक्सिंग का साया, AGM में चर्चा करेंगे अधिकारी, रचित भाटिया ने युवा क्रिकेटर को फंसाया

Updated on 23-09-2026 11:58 AM
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां देने का आरोप लगा है। ये जानकारी मैच से पहले ही सटोरियों तक पहुंचा दी गई थी। रचित भाटिया नाम के एक पूर्व क्रिकेटर के स्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ है। तहलका स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि आईपीएल 2025 में चेन्नई के पांच मैच की जानकारी पहले ही सटोरियों तक पहुंचाई गई। हर मैच के लिए रचित को 60 लाख रुपये मिले और पूरे सीजन में उन्हें कुल 3 करोड़ रुपये सटोरियों से मिले।

रचित भाटिया ने इस स्टिंग ऑपरेशन में एक युवा खिलाड़ी के बारे में भी बताया है। भाटिया के अनुसार यह खिलाड़ी दिल्ली का रहने वाला है। आईपीएल 2025 में चेन्नई का हिस्सा था और चेन्नई की जानकारी लीक की। वहीं, दिल्ली प्रीमियर लीग में भी यह खिलाड़ी मैच फिक्स करने, धीमी बल्लेबाजी करने और अन्य जानकारियां देने के लिए तैयार है। भाटिया ने जिस खिलाड़ी की तरफ इशारा किया, उसकी प्रोफाइल वंश बेदी से मिलती है। हालांकि, डीडीसीए साफ कर चुका है कि वंश ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं थे। सटोरियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश जरूर की थी।

कैसे हुआ खुलासा?

तहलका स्टिंग ऑपरेशन में एक रिपोर्टर ने सट्टेबाज बनकर रचित भाटिया से बात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि आईपीएल 2025 के मैच की जानकारी उन्होंने लीक कराई थी। 2026 में उनका सूत्र फिट नहीं था। ऐसे में आईपीएल का हिस्सा नहीं बना और वह ऐसा नहीं कर सके। हालांकि, भाटिया ने दावा किया कि वह दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग तक करा सकते हैं।

वंश बेदी ने लीगल एक्शन की चेतावनी दी

वंश बेदी आईपीएल 2025 के दौरान चेन्नई की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें चोट लग गई थी। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अगले सीजन में किसी ने उन पर दांव नहीं लगाया और आईपीएल से बाहर रहे। हालांकि, भाटिया के स्टिंग ने वंश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन वह खुद और डीडीसीए भी इस तरह के सभी आरोपों से इंकार कर चुका है। वंश ने लीगल एक्शन की चेतावनी देते हुए लिखा कि वह उनका नाम खराब करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे।

एजीएम में होगी चर्चा

सीएसके की एजीएम 25 सितंबर को होनी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले मैच फिक्सिंग मामले पर चर्चा करने के लिए अधिकारी तैयार हैं। चेन्नई से जुड़े गुरुनाथ मयप्पन फिक्सिंग की घटनाओं में लिप्त पाए गए थे। इसके बाद साल 2016 और 2017 में चेन्नई की टीम दो साल के लिए आईपीएल से बैन हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.