AI यूज करने वाली कंपनी पर लगे टैक्स, RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने दिया सुझाव
Updated on
20-08-2026 05:00 PM
नई दिल्ली: हाल के वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI का यूज तेजी से बढ़ा है। इसके कारण बड़ी संख्या में नौकरियां जाने की आशंका है। इस बीच आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने AI टैक्स का सुझाव दिया है। इसके तहत, जब भी कंपनियां किसी इंसान के काम की जगह AI का इस्तेमाल करेंगी, तो उन्हें ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है। उनका प्रस्ताव है कि AI के इस्तेमाल पर शुरू में कम टैक्स लगाया जाना चाहिए और इसे बाद में बढ़ाया जाना चाहिए।रघुराम राजन ने हाल में प्रकाशित एक लेख 'How Corporations Can Mitigate an Al Jobocalypse'में सुझाव दिया कि सरकारें कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले AI टोकन पर टैक्स लगा सकती हैं। साथ ही वे कंपनियों के वर्कर्स ॉको फिर से ट्रेनिंग देने और उन्हें बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इंसेंटिव भी दे सकती हैं।