अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर को बनाया गया निशाना, पुजारियों-भक्तों की मौजूदगी में हमला, नवरात्रि से ठीक पहले नफरत

Updated on 03-10-2026 11:23 AM
वॉशिंगटन: अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने और नफरती घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के ओहायो (Ohio) राज्य में रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर (Shree Swaminarayan Vadtal Dham Hindu Mandir) पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। हमलावरों ने मंदिर की इमारत पर ईंटें बरसाईं जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में हिंदू समुदाय 'हिंदू हेरिटेज मंथ' और नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत का जश्न मना रहा था।


जब बरसाई गईं ईंटें अंदर मौजूद थे पुजारी और श्रद्धालु

'कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका' (CoHNA) और 'हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन' (HAF) के मुताबिक हमला शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) किया गया। हमलावरों ने मंदिर पर ईंटें बरसाए जिससे खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। जब हमला किया जा रहा था उस वक्त मंदिर के अंदर पुजारी और कई श्रद्धालु मौजूद थे।
'हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में घटना की जानकारी देते हुए कहा 'आज ओहियो में एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ। आज दोपहर 1:30 बजे ओहियो के रिचमंड हाइट्स में स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर पर हमलावरों ने ईंटें फेंकीं जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा।' यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिका में लगातार बढ़ रहे हैं नफरती हमले

  • मार्च 2025: कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स (Chino Hills) स्थित BAPS मंदिर में तोड़फोड़ और नफरती संदेश लिखे गए।
  • सितंबर 2024: न्यूयॉर्क के मेलविले और कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में BAPS मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया।
  • दिसंबर 2023: कैलिफोर्निया के नेवार्क में SMVS श्री स्वामीनारायण मंदिर पर नफरती ग्राफिटी बनाई गई थी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, FBI को किया गया अलर्ट

घटना के तुरंत बाद हिंदू संगठनों ने स्थानीय पुलिस और एफबीआई (FBI) से संपर्क किया है। HAF ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी स्थानीय पुलिस को दिए गये हैं और पुलिस अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। नागरिक अधिकार प्रभाग और एफबीआई को मामले की जानकारी दे दी गई है। संगठनों ने रिचमंड हाइट्स की मेयर किम थॉमस और स्थानीय प्रशासन से नफरती हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा करने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ…
 03 October 2026
अबू धाबी: UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश कराने की आतंकी कोशिश करने वाले को-पायलट की…
 03 October 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पार्वथनेनी ने गांधी जयंती और 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के मौके पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मछार (Captain Smit Machchhar) के…
 03 October 2026
रियाद: ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले क्षेत्रीय और पश्चिमी…
 03 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने और नफरती घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के ओहायो (Ohio) राज्य में रिचमंड हाइट्स स्थित श्री…
 03 October 2026
अबू धाबी: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और विमान गिराने की कोशिश करने वाले को-पायलट की पहचान के ओमान के हमामी अल-हमामी के…
 03 October 2026
इस्लामाबाद/मॉस्को: पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अवैस लेघारी ने स्पुतनिक को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में शामिल होने से रूस को अरब सागर और…
 02 October 2026
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी…
 02 October 2026
इस्लामाबाद: क्या 180 बेगुनाह लोगों की जान लेने की खौफनाक साजिश को किसी भी तर्क से सही ठहराया जा सकता है? दुनिया के लिए इसका जवाब बेशक नहीं है लेकिन…
Advt.