जिले में फॉस्टर केयर की ऐतिहासिक शुरुआत, बालक को मिला नया परिवार और सुरक्षित भविष्य

Updated on 27-08-2026 12:15 PM

मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल कल्याण समिति (CWC) के संयुक्त प्रयासों से जिले का पहला सफल फॉस्टर केयर (पोषण देखरेख) पुनर्वास पूरा किया गया है। इसके तहत एक बालक को संस्थागत देखरेख से निकालकर सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है।

कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के रेस्क्यू एवं पुनर्वास के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान श्रम विभाग, पुलिस विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने एक स्थानीय ढाबे से बालक का रेस्क्यू किया।

जांच में सामने आया कि बालक के माता-पिता एवं दादा-दादी का निधन हो चुका है। बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद तत्काल संरक्षण के लिए बालगृह भेजा गया। बालगृह में काउंसलिंग के दौरान बालक ने पारिवारिक वातावरण में रहने की इच्छा व्यक्त की।

इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता, संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत देखरेख) तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन अल्टरनेटिव केयर (इंडिया), दुर्ग संभाग के समन्वय से बालक के दूर के रिश्तेदारों से संपर्क कर काउंसलिंग की गई। रिश्तेदारों ने बालक के उज्ज्वल भविष्य के लिए उसे अपने परिवार में रखने की सहमति दी।

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पोषण परिवार का गृह अध्ययन, साक्षात्कार एवं पात्रता सत्यापन किया गया। बालक का आधार कार्ड बनवाने सहित सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत बाल कल्याण समिति की अनुशंसा एवं जिला प्रशासन के अनुमोदन के बाद बालक को विधिवत पोषण परिवार के सुपुर्द किया गया।

वर्तमान में बालक अपने नए परिवार के साथ सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। पोषण परिवार द्वारा उसकी दैनिक एवं शैक्षणिक जरूरतों की पूर्ति के साथ उसे स्नेहपूर्ण वातावरण दिया जा रहा है। संस्थागत जीवन से निकलकर पारिवारिक छत्रछाया में नियमित स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहा यह बालक जिले में बाल अधिकारों और वैकल्पिक देखरेख व्यवस्था की सफलता का प्रेरक उदाहरण बन गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.