2 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में चयन

Updated on 29-08-2026 11:51 AM
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आसनसोल, पश्चिम बंगाल रवाना हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निशाना लगाएंगे।

आसनसोल में होने वाली इस प्रतियोगिता में पूर्व क्षेत्र के अलग-अलग राज्यों के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल की स्पर्धाएं होंगी। खिलाड़ियों को सब-युथ, युथ, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, सीनियर मास्टर्स और सुपर मास्टर्स जैसे अलग-अलग आयु वर्गों में बांटा गया है।

पहले भी शानदार रहा प्रदर्शन

सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने इससे पहले भी निशानेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल कालवा सर्वज्ञ राव, आयुष वर्मा और काकुल शेखावत ने प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इनमें काकुल शेखावत का चयन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

खिलाड़ियों को मिल रही शुभकामनाएं

कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन पर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव और युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के प्राचार्यों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने शुभकामनाएं दी हैं। सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी दोनों निशानेबाजों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
​रायपुर, बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव और शांति की एक नई बयार बहने लगी है। कभी बंदूक के साये और हिंसा के रास्ते पर चलने वाली, किंतु अब आत्मसमर्पण कर…
 29 August 2026
रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के…
 29 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की…
 29 August 2026
रायपुर, प्रदेश की सभी 705 सरकारी शराब दुकानें पिछले चार साल से बिना बीमा के संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से अगर कहीं आगजनी होती है तो उसकी भरपाई विभाग…
 29 August 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही एक युवक करंट की चपेट में आ गया।करंट…
 29 August 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पेंड्रा क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नेशनल…
 29 August 2026
राजनांदगांव, राजनांदगांव शहर की सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ियों का चयन 10वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे प्रतियोगिता में…
 29 August 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में कुछ महिला टेक्नीशियंस ने ड्यूटी के दौरान रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया।वीडियो में…
 29 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज (29 अगस्त) कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर में सुबह…
Advt.