15 अगस्त तक पूरे हों छात्रावास मेस निर्माण कार्य : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Updated on 05-08-2026 11:44 AM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय (वल्लभ भवन) में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं छात्रावासों में सुविधाओं के विस्तार की समीक्षा की। उन्होंने छात्रावासों में मेस संचालन की तैयारियों में हो रहे विलंब पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि 107 छात्रावासों में चल रहे सभी निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हर हाल में पूरे किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को समय पर पौष्टिक भोजन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए ।

आयुक्त श्री सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश भर के 107 बालक एवं कन्या छात्रावासों में मेस संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इनमें से 86 छात्रावासों में रसोई (किचन) निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जबकि शेष छात्रावासों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है और आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्देशित किया कि जिन छात्रावासों में निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, वहां भवन हस्तांतरण (हैंडओवर) की प्रक्रिया में भी देरी न हो। संबंधित अधिकारी तत्काल भवन हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूरी कर विद्यार्थियों के प्रवेश तथा मेस संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा है कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट आवासीय व शैक्षणिक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में से इस वर्ष 30 कन्या छात्रावासों का चयन 'आदर्श छात्रावास' के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है, जिनके उन्नयन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संबल देने के लिए 'सरदार वल्लभभाई पटेल निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण योजना' की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कोचिंग सत्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए, जिससे संघ लोक सेवा आयोग, म.प्र. लोक सेवा आयोग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।

बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आयुक्त डॉ. सत्येन्द्र सिंह, अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, सलाहकार श्री आर.के. यादव, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस की 7वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), भोपाल द्वारा सेनानी श्री हितेश चौधरी…
 05 August 2026
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 5 से 8 अगस्त 2026 तक भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक और…
 05 August 2026
मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने मंगलवार को मंत्रालय में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा…
 05 August 2026
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के पालन प्रतिवेदन की गहन समीक्षा की।…
 05 August 2026
परम पूजनीय गृहस्थ संत श्री पं. तरुण चौबे जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाली कलश यात्रा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव, महारुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर…
 05 August 2026
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय (वल्लभ भवन) में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक…
 05 August 2026
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि किसी भी समाज की सांस्कृतिक चेतना तभी जीवंत रहती है, जब…
 05 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से हमारे युवा नैतिक मूल्यों से जुड़ने के साथ-साथ समय की मांग के अनुरूप शिक्षित-प्रशिक्षित हो रहे…
 05 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ने मिलकर ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन स्थापित किया है।…
Advt.