डिप्टी सीएम के गृह जिले रीवा का मामला:इलाज में लापरवाही और ज्यादा एनेस्थीसिया देने की आशंका, जांच कमेटी बनी

Updated on 29-08-2026 11:44 AM
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति वार्ड से बाहर आकर रोते हुए मां से खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। वह कह रही थी- ‘मां, मुझे बचा लो... मैं नहीं बचूंगी, ये मुझे मार डालेंगे।’

नर्सिंग स्टाफ उसे समझाकर वार्ड में ले गया था। मामले में ऑन कॉल ड्यूटी पर तैनात डॉ. सोनल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निधि पांडे व नर्सिंग ऑफिसर साधना वर्मा, सीमा मुजालदे को सस्पेंड कर दिया गया। एनएचएम ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला बोले- मरीजों और परिजनों से संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार जरूरी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

एनएचएम ने डॉ. बीनू कुशवाहा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह भर्ती से मौत तक के इलाज, मेडिकल प्रोटोकॉल और मरीज से व्यवहार की जांच करेगी। यह भी देखा जाएगा कि कल्पना वार्ड से बाहर आकर खुद को बचाने की गुहार क्यों लगा रही थी। कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट से साफ होगा कि मौत गंभीर बीमारी से हुई या इलाज में कोई चूक भी हुई।

परिजनों का आरोप

इलाज में लापरवाही हुई, एनेस्थीसिया ज्यादा दिया... नर्सिंग स्टाफ ने दुर्व्यवहार भी किया

परिजनों का आरोप है कि कल्पना के इलाज में लापरवाही हुई। उन्होंने एनेस्थीसिया की अधिक मात्रा दिए जाने की आशंका भी जताई है। नर्सिंग स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। परिजनों की मांग पर कल्पना और उसके गर्भस्थ शिशु का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की संयुक्त टीम से कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

अस्पताल का पक्ष

भर्ती के समय गंभीर थी हालत... प्लेटलेट 30 हजार ही थे; बीपी और ​लिवर एंजाइम बढ़े थे

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कल्पना को 26 अगस्त की सुबह 2:38 बजे भर्ती किया गया था। तब प्लेटलेट काउंट करीब 30 हजार प्रति माइक्रोलिटर था। ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और लिवर एंजाइम भी बढ़े हुए थे। जांच में गंभीर प्री-एक्लेम्पसिया, गंभीर थ्रोम्बोसाइटोपीनिया और हेल्प सिंड्रोम पाया गया। इलाज के दौरान उसी दिन रात 11:55 बजे कल्पना व गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 August 2026
भोपाल, रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में 9 माह की गर्भवती कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले कल्पना प्रसूति…
 29 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।…
 29 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1…
 29 August 2026
भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई…
 29 August 2026
भोपाल। नेपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए एक ही कुनबे के 29 श्रद्धालुओं के अचानक आई भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता होने का हृदयविदारक…
 29 August 2026
 भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए खास इंतजाम किए, जिसके तहत बहनें जेल परिसर के अंदर अपने भाइयों से मिल सकीं और उन्हें राखी बांध सकीं।…
 29 August 2026
भोपाल। राजगढ़ के ब्यावरा में पुल के तीखे मोड़ ने चार यात्रियों की जान ले ली। इस दुर्घटना ने राजधानी के ऐशबाग में बने करीब 90 डिग्री मोड़ वाले पुल…
 29 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होती है, जिसे लेकर विवाद न हो। कई बार नियुक्ति निरस्त करनी पड़ती हैं तो कुछ को समायोजित करके…
 29 August 2026
भोपाल। महज 32,792 रुपये की वसूली का विवाद खत्म होने में 47 साल लग गए। वर्ष 1979 में एमपी स्टेट एग्रो और पीडी महेश्वरी के बीच शुरू हुआ यह मामला…
Advt.