एशियन गेम्स में आज से शुरू होगा भारत का अभियान, टेकबॉल के मुकाबले होंगे, क्या होता है यह खेल?

Updated on 17-09-2026 11:49 AM
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले हो रहे हैं। जापान के आइची-नागोया में होने वाले आधिकारिक ओपनिंग सेरमनी से दो दिन पहले आज को टेकबॉल के साथ भारत का एशियाई खेल 2026 अभियान शुरू होगा। भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग आज इन कॉन्टिनेंटल खेलों में हिस्सा लेने वाले देश के पहले एथलीट होंगे।

यह खेल उन पांच खेलों में से एक है जो आइची-नागोया में एशियाई खेलों में पहली बार शामिल हो रहे हैं। भारत की तीन सदस्यीय टीम तीन इवेंट्स में हिस्सा लेगी, जिसमें पुरुष डबल्स, महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स शामिल हैं। अनस और डेक्लान 24 जोड़ियों वाले मुकाबले में भारत की पुरुष डबल्स टीम का हिस्सा होंगे। ग्रुप बी में वियतनाम के ट्रुओंग जियांग बीए और अन खोआ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दक्षिण कोरिया के जुनसुक ली और ताएबीन ली का सामना करेंगे।

टेलबॉल का खेल क्या है?

टेलबॉल एक आधुनिक इंडोर गेम है, जिसमें फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिक्स है। यह एक खास तरह की घुमावदार टेबल पर खेला जाता है। खिलाड़ियों को फुटबॉल की तरह अपने पैर, सिर, छाती या शरीर के अन्य हिस्सों से गेंद को खेलना होता है, लेकिन हाथों का उपयोग नहीं किया जाता। फुटबॉल की तरह हाथ टर होने पर फाउल माना जाता है। इसमें सिंगल्स और डबल्स दोनों के मुकाबले होते हैं।

17 सितंबर का भारत का एशियन गेम्स में शेड्यूल

टेकबॉल

पुरुष डबल्स ग्रुप B: डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस/मोहम्मद अनस इमरान बेग vs ट्रुओंग जियांग बा/न्ह खोआ ले (वियतनाम) - 12:30 PM

पुरुष डबल्स ग्रुप B: डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस/मोहम्मद अनस इमरान बेग vs जुनसुक ली/ताएबीन ली (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) - 1:00 PM

पुरुष डबल्स क्वार्टर-फाइनल: गोंसाल्वेस/बेग (क्वालीफाई होने पर) - 3:30 PM

पुरुष डबल्स रेपेचेज: गोंसाल्वेस/बेग (क्वालीफाई होने पर) - 4:00 PM

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.