बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा

Updated on 02-05-2026 08:57 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान न्यायमूर्ति सिन्हा ने जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर न्यायालयीन अधिकारियों एवं जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा किए गए आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत की सराहना की। 

इस मौके पर न्यायमूर्ति सिन्हा ने जिला अधिवक्ता संघ के मांगों को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कमियों को दूर करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद के व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने ग्राम सिवनी में संयुक्त जिला कार्यालय के समीप निर्माणाधीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन में अधिवक्ता कक्ष के दायरे को बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने की भी बात कही। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिन्हा के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, जॉइंट रजिस्टार कम प्रिंसिपल प्राइवेट सेकेरेटरी एमवीएलएन सुब्रमण्यम् एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रोटोकॉल ऑफिसर रविन्द्र सिंह नेगी सहित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामलाल नवरत्न विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट, अतिरिक्त न्यायाधीश पास्को कोर्ट, डिजिटल एवं स्केनिंग कक्ष, सर्वर रूम, एफटीसी कोर्ट आदि के अलावा जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न से वहाँ के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को तलब कर ग्राम सिवनी में निर्माणाधीन नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर बालोद जिले में आज अपने प्रवास कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील सोनी एवं सचिव अखिलेश्वर नाथ योगी तथा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य न्यायाधीश को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य न्यायधीश रमेश सिन्हा के जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद पहुँचने पर गॉड ऑफ आर्नर भी दिया गया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बालोद शैलेश कुमार तिवारी, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बालोद आनंद प्रकाश दीक्षित, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. बालोद ताजुद्दीन आसिफ, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी.(पॉक्सो एक्ट) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्वेता उपाध्याय गौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार सोनी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद कु. भारती कुलदीप, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी हीरा सिन्हा, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कु. भूमिका धु्रव सहित अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.