कुलदीप यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ड्रॉप होंगे?

Updated on 20-08-2026 04:55 PM
गाले: भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने गाले टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में 14 ओवर गेंदबाजी की और 65 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी में 11 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 38 रन दिए। वहीं बाएं हाथ के दो अन्य स्पिन गेंदबाजों युवा मानव सुथार ने दोनों पारियों को मिलाकर 45.2 ओवर गेंदबाजी की और 10 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर 44 ओवर फेंके और 4 विकेट लिए।

फिंगर स्पिनर को श्रीलंका में मदद

श्रीलंका की पिचों पर फिंगर स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। यही वजह है कि पहले टेस्ट में कुलदीप ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाए। कुलदीप लंबे समय से टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से कभी मौका नहीं मिला। 2017 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। 9 साल में अभी तक कुलदीप ने सिर्फ 19 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 80 विकेट हैं। मानव सुथार के आने के बाद उनके लिए मुश्किल और बढ़ी है।

कुलदीप की जगह लेने के लिए दो ऑफ स्पिनर

भारतीय टीम को गाले टेस्ट में ऑफ स्पिनर की कमी खली। इंजर्ड वॉशिंगटन सुंदर दूसरे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक उनकी फिटनेस पर फाइनल अपडेट नहीं आया है। सुंदर फिट हो जाते हैं तो कुलदीप की जगह उनका खेलना तय है। वहीं टीम में सारांश जैन भी हैं। अभी तक उनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। 33 साल के सारांश के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 188 विकेट हैं। दो शतक और 14 अर्धशतक की मदद से वह 2223 रन भी बना चुके हैं।

23 अगस्त से टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच

कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसी शुरुआत 23 अगस्त से होगी। इस मैदान पर भी फिंगर स्पिनर को ही मदद मिलती है। यहीं मुथैया मुरलीधरन ने 24 टेस्ट में 166 जबकि रंगना हेराथ ने 14 मैच में 84 विकेट लिए हैं। वर्तमान श्रीलंका टीम में शामिल प्रभात जयसूर्या के यहां 3 टेस्ट में 15 विकेट हैं। उन्होंने दो बार पारी में 5 विकेट लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
नई दिल्ली: त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी बैडमिंटन विश्व चैंपियन के महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को जापान की सातवीं…
 20 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम विश्व कप 2026 के दूसरे राउंड में पहुंच गई है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पूल डी का अपना आखिरी मैच खेला। इसमें 5-3 से…
 20 August 2026
गाले: भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने गाले टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में 14 ओवर गेंदबाजी की और 65 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं, दूसरी पारी…
 20 August 2026
लीड्स: हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस…
 19 August 2026
गाले: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने बल्ले की ताकत दिखाई और भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।…
 19 August 2026
नई दिल्ली: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लगा है।…
 19 August 2026
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान के बाहर कमेंट्री बॉक्स में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। खेल…
 19 August 2026
गॉल: गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम भले ही जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही हो लेकिन मैदान पर घटे एक वाकये ने…
 19 August 2026
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिडनी की वेवर्ली लोकल…
Advt.