पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
सभा को संबोधित करते हुए अमान कश्मीरी ने डरा-धमकाकर, जबरदस्ती और गोली चलाकर शासन के खिलाफ बगावत कर दिया है। उन्होंने कहा 'क्या आप गोली के दम पर चलने वाला शासन स्वीकार करते हैं? हम गोली के दम पर चलने वाला शासन स्वीकार नहीं करते।' उन्होंने आगे कहा 'हम गोली के कानून को नहीं मानते और अगर किसी को बहुत शौक है गोलियां चलाने का तो इन 71 दिनों में हमने अपने सीने पेश करके तुम्हें दिखा दिया है कि हम गोलियों से डरने वाले नहीं। अगर तुम गोलियों की हुकूमत चाहते हो तो इंशाअल्लाह अवाम भी गोलियां इकट्ठी करेगी। फिर वही कानून होगा जो आप चाहते हैं।'वहीं इस सभा में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ खूब नारे भी लगाए जिनमें 'हम गोली के कानून को नहीं मानते' जैसा नारा भी शामिल था। अवामी एक्शन कमेटी ने अब PoK में सविनय अवज्ञा आंदोलन का आह्वान किया है और लोगों से टैक्स और बिजली का बिल न भरने की अपील की है। कश्मीरी ने इस आंदोलन को आम कामकाजी परिवारों की चिंताओं से जुड़ा हुआ बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा 'हमारी माओं ने हमें बहुत मुश्किलों में पाला-पोसा। उन्होंने हमें बड़ा करने के लिए मजदूरी की। हम मजदूरों और ईमानदारी और कानूनी तरीके से रोज़ी-रोटी कमाने वालों की औलादे हैं। हम गोलियों से नहीं डरते।'


