विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

Updated on 18-06-2026 02:35 PM

सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों ने दो समूहों में गांव के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर पालकों से संपर्क किया तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। संपर्क अभियान में शिक्षक अनिता सिंह, अंजली कंवर, योगेश साहू एवं रघुनाथ जायसवाल शामिल रहे।

शिक्षकों ने घर-घर पहुंचकर पालकों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। शिक्षक योगेश साहू ने पालकों को बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय सुविधा, खेल सामग्री तथा व्यावसायिक शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। शिक्षकों ने पालकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को प्रथम दिवस से ही नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो और वे शैक्षणिक गतिविधियों का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। संपर्क के दौरान कई पालकों ने विद्यालय एवं शिक्षा से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी शिक्षकों के समक्ष रखे। शिक्षकों ने उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।  

विद्यालय परिवार ने कहा कि पालकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विद्यार्थियों का शैक्षणिक, सामाजिक और नैतिक विकास और अधिक सुदृढ़ होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2026
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित…
 18 June 2026
सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत…
 18 June 2026
सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश…
 18 June 2026
सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस…
 18 June 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धारित कक्षों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
 18 June 2026
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा…
 18 June 2026
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण…
 18 June 2026
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के…
 18 June 2026
कोरिया, कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन…
Advt.